मेरठ : उत्तर प्रदेश में फिर होगी भारी बारिश! कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी; सर्द हवाओं ने लोगों के हाथ-पैर किए सुन्न

 मेरठ में वर्ष 2025 की शुरुआत से ही लगातार हो रही बारिश ठंड बढ़ा रही है। बुधवार रात बूंदाबांदी के बाद गुरुवार सुबह बर्फीली हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मेरठ के लिए येलो और मुजफ्फरनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 से 23 जनवरी के बीच फिर बारिश के आसार हैं।
 | 
WEATHER
मेरठ में वर्ष 2025 की शुरुआत से ही कुछ दिनों के अंतराल पर हो रही बारिश ठंड का प्रकोप बढ़ा रही है। बुधवार देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह बर्फीली हवा ने हाथ-पैर सुन्न कर दिए। गनीमत रही कि दोपहर में धूप निकल आई और लोगों ने राहत की सांस ली।READ ALSO:-मेरठ : फर्जी जज ने असली महिला जज को प्रेम जाल में फंसाया, शादी से इंकार करने पर दे रहा उठवा लेने की धमकी

 

शाम होते ही वातावरण में फिर गर्माहट आ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले सप्ताह में फिर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर मेरठ के लिए येलो और मुजफ्फरनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

मेरठ के लिए येलो और मुजफ्फरनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मध्यम कोहरा पड़ने पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट घने कोहरे की संभावना को दर्शाता है। जनवरी में अब तक तीन बार बारिश हो चुकी है। बुधवार रात 2.6 मिमी पानी गिरा, अब तक 8.2 मिमी बारिश हो चुकी है।

 

इस माह में औसतन 20 मिमी बारिश होती है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ठंड बढ़ाने का काम कर रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

21 से 23 जनवरी के बीच फिर बारिश की संभावना
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 18 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 21 से 23 जनवरी के बीच एनसीआर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इस बीच कोहरा छाया रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह और देर शाम कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।

 SONU

गुरुवार को बादलों और ठंडी हवाओं के कारण लखनऊ में सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा रहा। दिन में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन वह बेअसर रही। वहीं, 20 जनवरी, सोमवार से प्रदेश में फिर मौसम बदल सकता है। उस दिन से देर रात और सुबह कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।