मेरठ : पूर्व महिला प्रधान की हत्या का खुलासा, दामाद ने दी थी मामा-भांजे को 70 हजार रुपये की सुपारी, दो लोगों गिरफ्तार

 कंकरखेड़ा क्षेत्र में पूर्व महिला प्रधान की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि महिला की हत्या उसके दामाद ने ही की थी।
 | 
MRT
मेरठ पुलिस ने जिले के कंकखेड़ा में महिला प्रधान की हत्या का मामला सुलझा लिया है। महिला की हत्या उसके दामाद ने ही की थी। महिला के दामाद दीपक ने हत्या के लिए अपने मामा हरविंदर सिंह और उसके बेटे नीरज को सुपारी दी थी। हत्या की सुपारी के तौर पर दामाद ने आरोपियों को 70 हजार रुपये दिए थे। बता दें कि 8 जनवरी को मेरठ के कंकखेड़ा नारायणी एन्क्लेव में बदमाशों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े महिला प्रधान सोहनवीरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला हत्याकांड की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई थीं। इस दौरान पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। READ ALSO:-मेरठ : पति, पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने वाला नईम एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनामी

 

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि पूर्व महिला प्रधान सोहनवीरी की हत्या उसके दामाद ने ही की थी। पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान रोहटा रोड फ्लाईओवर से एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता पर दीपक का 70 हजार रुपये का कर्ज था। बदले में दीपक ने अपनी सास पूर्व प्रधान सोहनवीरी की हत्या की सुपारी के नाम पर कर्जा मुक्त करने की शर्त रखी। जिसके बाद कर्ज माफ हो जाएगा। कर्ज से बचने के लिए उन्होंने दीपक की सास की हत्या कर दी। 

 


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दीपक की अपनी सास से पुरानी रंजिश थी। उसकी सास दीपक के परिवार में दखल देती थी। दीपक की सास अपनी बेटी को अपने घर में रखती थी। इससे दीपक काफी नाराज था। दीपक ने अपने मामा और उसके बेटे के साथ मिलकर साजिश रची और अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने नीरज के साथ दीपक के भाई संदीप और हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। 

 SONU

एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों ने हत्या से पहले महिला पूर्व प्रधान के घर की रेकी की थी। इसके बाद उन्होंने महिला की हत्या की योजना बनाई। उन्होंने पता लगाया कि किस समय घर पर कौन होगा। इसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर पूर्व प्रधान महिला की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।