मेरठ के नए जिलाधिकारी वीके सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा-कानून व्यवस्था और विकास होगी पहली प्राथमिकता

मेरठ में नए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। फर्रुखाबाद से स्थानांतरित होकर आए वीके सिंह का सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। कार्यभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुद्दढ़ करना और विकास के कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 
 | 
DM
नवागत जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने सोमवार को मेरठ में कार्यभार ग्रहण कर लिया। फर्रुखाबाद से स्थानांतरित होकर आए वीके सिंह का सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। READ ALSO:-बिजनौर : नूरपुर के फतेहाबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में खड़ी दो कारों और एक बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

 

मूल रूप से बिहार के रहने वाले वीके सिंह का मेरठ से पुराना नाता है। वर्ष 2004 में वह मेरठ की मवाना तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात थे। वर्ष 2019 में पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के बाद वह हापुड़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे। 

 Image

निवर्तमान जिलाधिकारी दीपक मीना शनिवार सुबह कार्यभार छोड़कर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

 

अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली
इसके बाद वह कोषागार पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर और कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों में स्थित सभी अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचे। उन्होंने सभी का परिचय लिया और उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

 

इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि जिले की विकास योजनाओं को समय से पूरा करना प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर का विकास कराया जाएगा। सरकार की प्राथमिकताओं को समय से पूरा करना लक्ष्य रहेगा। 

 SONU

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर शहर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिन उद्योगों और विशेषताओं के लिए जिला प्रसिद्ध है, उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल सिंह सुमित समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।