मेरठ : कॉमेडियन सुनील पाल को किडनैप करने वाले का एनकाउंटर, अर्जुन कर्णवाल ने दारोगा की पिस्टल छीन की फायरिंग, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
कॉमेडियन सुनील पाल और एक्टर मुश्ताक खान अपहरण मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय उसने इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली और कार से कूदकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
Updated: Dec 15, 2024, 21:31 IST
|
फेमस हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण मामले में पुलिस ने शनिवार रात एक आरोपी अर्जुन कर्णवाल को हिरासत में लिया था। रविवार को अर्जुन का मेडिकल चेकअप होना था। पुलिस के मुताबिक उसे चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था, तभी कर्णवाल ने सब इंस्पेक्टर की पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। बचने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।READ ALSO:-Mushtaq Khan kidnapping case : फिल्म अभिनेता ने कलाकारों को कार्यक्रम में जाने से पहले ये काम करने की दी सलाह, जल्द खुलासा करने पर UP पुलिस की जमकर करी तारीफ
मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा के मुताबिक लालकुर्ती इलाके में मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी अर्जुन कर्णवाल ने भागने की कोशिश की। आरोपी अर्जुन कर्णवाल ने सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली। जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इस पर आरोपी अर्जुन कर्णवाल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अर्जुन को गोली लग गई।
थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा (कॉमेडियन) सुनील पाल मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल ले जाते समय पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।#MeerutPolice#Uppolice pic.twitter.com/p9P4imUd4M
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) December 15, 2024
गोली लगने से घायल हुए अर्जुन कर्णवाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने बताया कि सुनील पाल अपहरण मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी के पास से अपहरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और सवा दो लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
बताया गया कि यह बिजनौर का एक गिरोह है, जो इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस पूरे मामले में सुनील पाल से संपर्क किया गया है। उसके बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।