मेरठ : टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर मारपीट, पुलिस ने 16 लोगो पर किया मुकदमा दर्ज

मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू संघर्ष मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं और टोल प्लाजा की महिला कर्मचारियों के बीच टोल शुल्क को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में हिंसा में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 | 
MRT
मेरठ के मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में टोल की महिला कर्मचारियों और भाकियू संघर्ष मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच पुलिस से भी हाथापाई हो गई। थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। टोल प्लाजा अधिकारियों की तहरीर पर भाकियू संघर्ष मोर्चा के 16 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। READ ALSO:-बिजनौर : पुलिस से खौफजदा अपराधी, मुश्ताक खान अपहरण कांड में वांछित अंकित पहाड़ी हाथ जोड़ पहुंचा थाने, किया सरेंडर-Video

 

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मांगों का ज्ञापन देने एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। मेरठ महोत्सव में पुलिस की तैनाती के चलते पदाधिकारियों ने संगठन को वापस भेज दिया और दादरी बॉर्डर पर सीओ सरधना को ज्ञापन देने को कहा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली और कारों में सवार होकर दादरी के लिए रवाना हो गए। 

 


सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने पर टोल शुल्क न चुकाने पर महिला कर्मचारी ने गाड़ी नहीं निकाली, जिस पर महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने लाइन नंबर आठ पर वाहन खड़े कर हंगामा किया। टोल कर्मचारियों का आरोप है कि भाकियू महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की। 

 

घटना के कारण
  • टोल शुल्क को लेकर विवाद: मुख्य कारण टोल शुल्क का भुगतान न करने को लेकर विवाद था।
  • भाकियू का प्रदर्शन: भाकियू संघर्ष मोर्चा के सदस्य अपनी मांगों को लेकर एसएसपी कार्यालय जा रहे थे और उन्हें दादरी बॉर्डर पर ज्ञापन देने को कहा गया था।
  • टोल प्लाजा पर रोका जाना: टोल प्लाजा पर वाहनों को रोके जाने से विवाद बढ़ गया।
  • महिलाओं के बीच झड़प: दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच झड़प हो गई और स्थिति बिगड़ गई।

 SONU

भाकियू की महिला कार्यकर्ताओं ने मारपीट का भी आरोप लगाया और वहीं पर धरना देकर बैठ गईं। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ दौराला सुचिता सिंह, सीओ सरधना, सीओ कंकरखेड़ा व पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।