मेरठ : रामानुज वैश्य अनाथालय आश्रय के प्रांगण में सिटीजन वॉयस की बैठक का आयोजन
सिटीजन वॉइस की एक बैठक रामानुज वैश्य अनाथालय आश्रय के प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में होली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई, साथ ही शहर में बढ़ते प्रदूषण और जाम की गंभीर समस्या पर भी चर्चा हुई।
Feb 23, 2025, 22:58 IST
|

सिटीजन वॉयस की एक बैठक रामानुज वैश्य अनाथालय के प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ ईश्वर चंद्र गंभीर ने की तथा संचालन सिटीजन वॉयस के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने किया। Read also:-बिजनौर : नहटौर में तेंदुए के हमले में 12 वर्षीय बच्चा घायल, लोगों के शोर मचाने पर जंगल में भागा, घायल बच्चे को CHC में भर्ती कराया
बैठक में वक्ताओं ने होली के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की तथा शहर में प्रदूषित पानी तथा ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या पर विस्तार से चर्चा की। सभी वक्ताओं का मानना था कि ये समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं तथा इनके समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से वार्ता की जानी चाहिए।
बैठक में सूर्या हॉस्पिटल के निदेशक आमोद भारद्वाज जी, मुक्तक सम्राट के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ कवि डॉ ईश्वर चंद्र गंभीर जी, प्रसिद्ध कवि सत्यपाल सत्यम जी, रामानुज वैश्य अनाथालय के संरक्षक हर्षवर्धन राजवंशी बिट्टन जी, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार शर्मा जी को पगड़ी पहनाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
@khabreelal_news मेरठ : सिटीजन वॉइस की एक बैठक रामानुज वैश्य अनाथालय आश्रय के प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में होली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई, साथ ही शहर में बढ़ते प्रदूषण और जाम की गंभीर समस्या पर भी चर्चा हुई। pic.twitter.com/nbiof4Kp0P
— MK Vashisth-Managing Editor-Khabreelal Media & PR (@vadhisth) February 23, 2025
बैठक के मुख्य अंश:
- होली उत्सव: बैठक में सभी वक्ताओं ने लोगों से होली का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया।
- प्रदूषण और जाम की समस्या: बैठक में शहर में बढ़ते प्रदूषण और जाम की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने इस समस्या के समाधान के लिए शासन और प्रशासन से बातचीत करने का सुझाव दिया।
- सम्मान समारोह: बैठक में कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर, सत्यपाल सत्यम, हर्षवर्धन राजवंशी बिट्टन, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा और आमोद भारद्वाज शामिल थे।
- उपस्थित गणमान्य व्यक्ति: बैठक में डॉ. आरके भटनागर, प्रशांत कौशिक, जगमोहन शाकाल, पूनम शर्मा, पवन शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, राजीव शर्मा गंभीर और दिनेश शांडिल्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
यह बैठक शहर की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने और होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आयोजित की गई थी।
