Meerut : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी BJP नेता गिरफ्तार, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता नईम उर्फ ​​मूली पॉक्सो एक्ट के तहत चल रहा था फरार, घर से किया गिरफ्तार

 | 
MRT
मेरठ में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नईम उर्फ ​​मूली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एरा गार्डन में रहने वाले आरोपी को गुरुवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। Read also:-मेरठ : रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, पानी की टंकी पर चढ़कर बना रहा था रील, पैर फिसला और गिरा नीचे

 

घटना कुछ दिन पहले की है, जब आरोपी ने ट्यूशन जा रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। 

 

पीड़िता के परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि आरोपी नईम रंगदारी के मामले में भी वांछित था। 

 

पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और उसे जल्द ही जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता बताता है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।