मेरठ : ADG का इंस्टाग्राम पेज 7 घंटे तक हैक, फ्री में बांटे गए बिटकॉइन! 7 घंटे तक चलता रहा खेल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जाने फिर क्या हुआ?

मेरठ जोन के एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर का इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया है। यह मेरठ एडीजी का ऑफिशियल पेज है। यह पेज 31 जनवरी की रात 1 बजे हैक हुआ। पूरे 7 घंटे तक पेज हैक रहा। 1 फरवरी की सुबह पेज फ्री हो गया। इस दौरान हैकर्स ने पेज के जरिए गेमिंग लिंक भेजे और लोगों को फ्री क्रिप्टोकरेंसी मिलने का लालच दिया। वे लोगों को फंसाने की कोशिश करते रहे।
 | 
MTT
मेरठ में साइबर अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है। इस बार कानून लागू करने वाले खुद ही निशाने पर आ गए हैं। साइबर अपराधियों ने मेरठ जोन के एडीजी का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया। हैकर ने अकाउंट पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी भ्रामक पोस्ट डालकर लोगों को ठगने की कोशिश की। यह घटना 1 फरवरी 2025 दोपहर करीब 1:00 बजे सामने आई।READ ALSO:-मेरठ : 18 साल का जैद कभी निशा तो कभी समायला बनकर लोगों को ठगता था, सोशल मीडिया पर बना रखी थी फर्जी ID

 

मेरठ में साइबर अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट को भी निशाना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हैकर ने एडीजी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट की, जिसमें फ्री बिटकॉइन देने का लालच दिया गया। साथ ही एक स्टोरी डालकर इस बात का प्रचार भी किया गया। आपको बता दें कि एडीजी मेरठ जोन का इंस्टाग्राम अकाउंट खुद उनके द्वारा ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके 2048 फॉलोअर्स भी हैं। इसमें हर दिन एडीजी मेरठ के अच्छे कामों की पोस्ट की जाती थी।

 

एडीजी मेरठ का इंस्टा अकाउंट हैक
इस घटना के बाद मेरठ पुलिस की साइबर टीम सतर्क हो गई है। अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हैकर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा सकता है कि एडीजी मेरठ जोन की सोशल मीडिया टीम की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। आशंका है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके या फिशिंग ईमेल के जरिए यह हैकिंग की गई होगी। 

 

साइबर एक्सपर्ट आर्य त्यागी के मुताबिक अगर इंस्टाग्राम अकाउंट में पहले से टू स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) इनेबल होता तो इस तरह की हैकिंग को रोका जा सकता था। 2FA एक अतिरिक्त सुरक्षा स्तर प्रदान करता है, जिसमें लॉगिन के लिए पासवर्ड के साथ ओटीपी या अन्य सत्यापन की आवश्यकता होती है। 

 

आइए जानते हैं हैकिंग से बचने के उपाय 
साइबर एक्सपर्ट सोशल मीडिया हैकिंग की घटनाओं से बचने के लिए कई सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। 

 

  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें चाहे वह ईमेल, व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आए। 
  • अनजान लोगों से बातचीत करने से बचें- अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट को एडिट करने या जानकारी मांगने का अनुरोध करता है तो सतर्क हो जाएं। 
  • मजबूत पासवर्ड रखें- पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर, नंबर और अल्फाबेट शामिल होने चाहिए। 
  • टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) को हमेशा इनेबल रखें - इससे लॉगइन के समय ओटीपी या अन्य वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी, जिससे सुरक्षा मजबूत होगी।
  • अकाउंट लॉगइन अलर्ट ऑन रखें, ताकि अनाधिकृत डिवाइस से लॉगइन का तुरंत पता चल सके।

 

अकाउंट रिकवर करने में जुटा विभाग
इस मामले में जब एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर से बात की गई तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं इसकी जांच कराऊंगा। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने सभी अफसरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी मेरठ जोन का अकाउंट 7 घंटे बाद रिकवर हो गया है। साथ ही साइबर सेल हैकर की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

 

मेरठ पुलिस के मुताबिक इस तरह की हैकिंग का मुख्य मकसद लोगों को गुमराह कर ठगी करना है। आम नागरिकों को भी सतर्क रहने और साइबर अपराध से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।