मेरठ : स्पीड ब्रेकर पर उछल कर पलटी तेज रफ्तार बोलेरो कार, नीचे दबकर एक राहगीर की मौत

 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। स्पीड ब्रेकर की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई।
 | 
MAWANA
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई। तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो अचानक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। इससे साइकिल सवार बुजुर्ग कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरे मामले को लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया।READ ALSO:-Noida Traffic Rules : नोएडा में ऑफिस जाने वाले सावधान! ट्रैफिक नियम तोड़े तो नहीं मिलेगी ऑफिस में एंट्री

 

सुबह साइकिल से निकले थे
मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर में प्रमोद कुमार 65 वर्ष पुत्र बलजीत प्रसाद रहते हैं। प्रमोद की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। बच्चों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। प्रमोद मवाना शुगर मिल से रिटायर हैं। अब वह कल्याण नगर में अपने भाइयों के साथ अकेले रहते थे।

 

सामने से आ रही बोलेरो स्पीड ब्रेकर पर पलट गई
बताया गया कि गुरुवार सुबह प्रमोद घर के किसी काम से साइकिल से निकल रहे थे। जैसे ही वह मवाना शुगर मिल के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार बोलेरो आ रही थी। बोलेरो में दूध के डिब्बे रखे हुए थे। स्पीड ब्रेकर था। बोलेरो चालक स्पीड ब्रेकर नहीं देख सका। उसने स्पीड कम नहीं की। जिससे बोलेरो तेजी से उछल गई।

 

बोलेरो उछलकर पलट गई। बगल में साइकिल चला रहे प्रमोद बोलेरो के नीचे फंस गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पूरी सड़क खून से लथपथ हो गई। हादसा देख वहां तत्काल भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्रमोद के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सभी मौके पर आ गए। प्रमोद को चारपाई पर लिटाकर पीएचसी ले गए।

 

परिजन उसे पीPHC ले गए
परिजनों ने मौके पर प्राइवेट एंबुलेंस बुलाई और प्रमोद को पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद के बड़े भाई अशोक और भतीजे विवेक उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव का पंचनामा किया है। परिजनों को शांत कराया।

 SONU

घटना का विवरण:
  • स्थान: मवाना थाना क्षेत्र
  • पीड़ित: प्रमोद कुमार (65 वर्ष)
  • घटना: प्रमोद कुमार साइकिल से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो स्पीड ब्रेकर पर उछल गई और साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया।
  • मौत: प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्रशासनिक कार्यवाही:
  • पुलिस ने शव का पंचनामा किया है।
  • परिजनों को शांत कराया गया है।

 

यह घटना हमें याद दिलाती है कि सड़क सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। हमें अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।