मेरठ : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहन से टकराया तेंदुआ, मौके पर ही हुई मौत, वन विभाग खंगाल रहा सीसीटीवी फुटेज

 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार देर रात एक नर तेंदुए की मौत हो गई। काशी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे की सूचना टोल कर्मचारियों ने वन विभाग को दी।
 | 
Leopard
परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार देर रात एक नर तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस टीम को दी। इसके बाद रिठानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मदनलाल सिंह और रवि राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। READ ALSO:-मेरठ: प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस के AC कोच में यात्रियों के बीच बुजुर्ग ने किया पेशाब, कहा-मैं किसान यूनियन से हूं, वीडियो वायरल

 

वन विभाग की जांच टीम के मुताबिक हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि तेंदुआ किस तरफ से आया था। 

 


डीएफओ राजेश कुमार मीना ने बताया कि तेंदुए के हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत रिठानी रेंज अधिकारी रवि राणा को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि तेंदुआ किस तरफ से हाईवे पर आया था, लेकिन यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। 

 

क्या हुआ?
सड़क हादसा: तेंदुआ हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आ गया।
वन विभाग की कार्रवाई: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।
जांच: वन विभाग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर रहा है।

 

यह घटना क्यों महत्वपूर्ण है?
  • वन्यजीव संरक्षण: यह घटना वन्यजीव संरक्षण के लिए एक बड़ी चुनौती है।
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष: यह घटना मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को दर्शाती है।
  • जैव विविधता: तेंदुए जैसी प्रजातियां जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

 SONU

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने रिठानी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। उसके बाद वहां पर वन विभाग की टीम भी सक्रिय थी, लेकिन जब मेरठ के दूसरे हिस्से में तेंदुआ पकड़ा गया तो वन विभाग की टीम ने भी मान लिया कि रिठानी क्षेत्र में जो तेंदुआ दिखा था, वही तेंदुआ पकड़ा गया होगा, लेकिन अब जिस तरह से हाईवे पर तेंदुआ पकड़ा गया है, उसके बाद कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।