मवाना में जल निगम की खुली पोल: पहली बारिश में ही डूबा सुभाष बाज़ार, व्यवस्था पर उठे सवाल

पहली ही बारिश ने बहा दी विकास की परतें, सुभाष बाजार बना तालाब
 | 
MAWANA
मवाना, [30 June 2025]: मेरठ के मवाना में जल निगम के दावों की पोल पहली ही बारिश में खुल गई है। शहर के प्रमुख सुभाष बाज़ार का नज़ारा यह बताने के लिए काफ़ी है कि जल निकासी की व्यवस्था कितनी लचर है। हल्की बारिश होते ही बाज़ार की सड़कें पानी से लबालब भर गईं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।READ ALSO:-मेरठ जलमग्न: मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल! लालकुर्ती, दिल्ली रोड, ब्रह्मपुरी, सेंट्रल मार्केट समेत 15 से अधिक क्षेत्र जलमग्न

 MAEANA

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निगम द्वारा जल निकासी के लिए किए गए कार्य केवल कागज़ों पर ही सिमट कर रह गए हैं। हर साल बारिश के मौसम में सुभाष बाज़ार सहित शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाता।

 M

आज सुबह की बारिश के बाद सुभाष बाज़ार में घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों के भीतर भी पानी घुसने से व्यापारियों को नुक़सान उठाना पड़ा। ग्राहकों की आवाजाही भी ठप हो गई, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ।

 M3

स्थानीय लोगों और स्थानीय निवासी प्रफुल बंसल ने जल निगम और नगर पालिका प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित क़दम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने पर स्थिति और भी बदतर हो सकती है। यह घटना मवाना में मानसून पूर्व तैयारियों और जल निकासी प्रबंधन की पोल खोलती है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।