मेरठ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में इंजीनियर दंपत्ति की मौत

 | 
MRT
मेरठ के सरधना में चौधरी चरण सिंह गंगा नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कपसाड़ के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आगरा के सिकंदरा निवासी अभिषेक सेंगर (42) और उनकी पत्नी रेखा (42) की मौत हो गई। कटर से छत काटकर दोनों के शव कार से निकाले गए। पति-पत्नी मसूरी घूमने जा रहे थे। READ ALSO:-मेरठ : UP रोडवेज का यात्रियों को तोहफा, जनरथ एसी बसों में किराए में 20% की छूट, जानिए अब किस रूट पर कितना होगा टिकट का दाम

 

बता दें कि अभिषेक सेंगर बी-69 राम मोहन, सिकंदरा के रहने वाले थे। वह गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी ऑप्टम में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी रेखा भी गुरुग्राम में कंपनी में काम करती थीं। फिलहाल दोनों दिल्ली के द्वारका में रह रहे थे। 

 

बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर वह पत्नी रेखा के साथ गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग से कार से मसूरी जा रहे थे। गांव कपसाड़ के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दंपती के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। 

 SONU

पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे दंपती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने वेल्डर को मौके पर बुलाकर कार की छत कटवाई और दोनों के शवों को बाहर निकाला। 

 

दंपती के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम पिता प्रद्युम्न और छोटा भाई विनीत परिजनों के साथ सरधना पहुंचे। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।