मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह भूकंप के झटके, लोग बिस्तर छोड़कर सड़क पर भागे, पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए झटके

 भूकंप के ये झटके सुबह 5:36 बजे महसूस किए गए। कई सेकंड तक धरती हिलती रही। भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। भूकंप का केंद्र दिल्ली नागलोई जाट था। इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। 
 | 
Earthquake
सोमवार की सुबह-सुबह मेरठ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उस समय लोग आधी नींद में थे। अचानक जमीन हिलने लगी और कंपन होने लगा। तभी लोगों की नींद खुली और उन्हें भूकंप का अहसास हुआ। भूकंप के खतरे को भांपते हुए लोग तुरंत नींद से बाहर आए और खुद को सुरक्षित किया। Read also:-मेरठ : महा जाम पर लगेगी लगाम, बनेगा नया ओवरब्रिज, दिल्ली और देहरादून तक का सफर हो जाएगा आसान

भूकंप के ये झटके सुबह 5:36 बजे महसूस किए गए। कई सेकंड तक धरती हिलती रही। भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। भूकंप का केंद्र दिल्ली नागलोई जाट था। इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। 

 

लोग अचानक अपने घरों से बाहर निकल आए 
भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके यूपी हरियाणा में भी महसूस किए गए। सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। 

 


भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। आप 112 पर कॉल करके आपातकालीन सहायता प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस भूकंप से कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

 


दिल्ली-एनसीआर में कई सालों बाद इतना तेज भूकंप आया है। कई सेकंड तक धरती हिलती रही। घर का सामान और बिस्तर तक हिलने लगे। अभी तक इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

 


दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा में भी तेज झटके महसूस किए गए। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल में भी झटके महसूस किए गए। सोमवार को यूपी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 5:36 बजे और दूसरा 8:02 बजे आया। 

 

दूसरे झटके का केंद्र बिहार का सीवान रहा। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मथुरा, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद में लोग सहम गए। लोगों ने बताया कि पूरा घर हिलने लगा, ऐसा लगा जैसे वे ट्रेन के डिब्बे में चल रहे हों और तेज झटके महसूस हो रहे हों। 

 

वंदे भारत को भी रोका गया 
दिल्ली एनसीआर में आए तेज भूकंप के कारण हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत का संचालन एक घंटे के लिए रोक दिया गया। वंदे भारत के शुरू होने का समय सुबह 6 बजे है लेकिन सुरक्षा कारणों से यह एक घंटे बाद 7.09 बजे शुरू हुई। 

 SONU

भूकंप आने पर क्या करें? 
अगर आपको भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो अपने घर में किसी मजबूत फर्नीचर या टेबल के नीचे बैठ जाएं। अपने हाथों को सिर पर रखें। अगर भूकंप के झटके हल्के हैं तो घर के फर्श पर बैठ जाएं। अगर आप ऊंची इमारत में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें। 

 

जब भूकंप के झटके बंद हो जाएं तो इमारत से नीचे आ जाएं। अगर आप ऊंची इमारत में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना बेहतर होता है। लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, ऐसा इसलिए क्योंकि भूकंप के दौरान बिजली कट सकती है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।