'AAP दिल्ली पर एक आपदा थी, जनता ने उन्हें उनके कर्मों की सजा सुनाई', मेरठ में क्या बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का नतीजा है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को उनके झूठ और भ्रष्टाचार की सजा दे दी है। अब बीजेपी दिल्ली का विकास करेगी। अखिलेश यादव कुंभ की सफलता और वहां जुटने वाली भारी भीड़ से जल रहे हैं। यही वजह है कि वह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
Feb 10, 2025, 20:11 IST
|

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली के लिए आपदा थी। जिसे दिल्ली की जनता ने खत्म कर दिया। READ ALSO:- डीएम मेरठ ने कलेक्ट्रेट परिसर के लिए नए आदेश किए जारी..बिना हेलमेट के कलेक्ट्रेट परिसर में नो एंट्री, कर्मचारियों और आम नागरिकों पर समान रूप से लागू
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी भी गारंटी है। दिल्ली की जीत उसी का नतीजा है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को उनके झूठ और भ्रष्टाचार की सजा दी है। अब भाजपा दिल्ली का विकास करेगी। कुंभ की सफलता और वहां उमड़ रही भीड़ से अखिलेश यादव जल रहे हैं। यही वजह है कि वह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
Meerut, Uttar Pradesh: Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, "...The growing trust of people in the Bharatiya Janata Party is a testament to this. The results of the 2024 Lok Sabha elections, followed by victories in Haryana and Maharashtra Assembly elections, and the formation of… pic.twitter.com/crXopr2hC1
— IANS (@ians_india) February 10, 2025
अखिलेश मिल्कीपुर की हार सहन नहीं कर पा रहे
अखिलेश यादव मिल्कीपुर की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। लोकसभा चुनाव जीतने पर चुनाव आयोग बिल्कुल सही था लेकिन अब हार गए तो उन्हें सब गलत लग रहा है। समाजवादी पार्टी अब सफाया करने वाली पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास को गति मिल रही है और कानून व्यवस्था अच्छी है।

लोगों को भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा है
इसी कारण लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। यह मोदी की गारंटी का नतीजा है। आम आदमी पार्टी एक आपदा थी, उसे दिल्ली की जनता ने खत्म कर दिया।

केजरीवाल को उनके कर्मों की सजा मिली
दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को उनके कर्मों की सजा दी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए और यमुना को गंदे नाले में बदल दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव महाकुंभ में लोगों की भीड़ से ईर्ष्या करते हैं। यही कारण है कि उन्हें व्यवस्था में खामियां नजर आ रही हैं। सपा अराजकता फैलाने वाली पार्टी है।

उम्मीद से ज्यादा लोग महाकुंभ में पहुंचे
अखिलेश यादव को एक जिम्मेदार नेता साबित होते हुए महाकुंभ के लिए सुझाव देने चाहिए थे। लेकिन वह दुष्प्रचार करने में व्यस्त हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता। उम्मीद से ज्यादा लोगों के पहुंचने के कारण प्रयागराज में जाम की समस्या हो रही है। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे सफल कुंभ है।

समाजवादी पार्टी गुंडों और बदमाशों की पार्टी है
सरकार इसमें व्यवस्था लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सपा गुंडों और बदमाशों की पार्टी है। इनके शासन में जनता परेशान थी। आज जनता चैन से है। जनता की अदालत हमेशा न्याय करती है। यही कारण है कि वे भारतीय जनता पार्टी को चुन रहे हैं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री गंगानगर स्थित आईआईएमटीटी विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आवासों पर भी जाकर मुलाकात की।