मेरठ में 3 साल की बच्ची लापता, 2 महीने में चौथा मामला

मेरठ के ब्रहमपुरी में घर के बाहर से 3 साल की बच्ची गायब हो गई। होली के दिन रात 8 बजे 3 साल की बच्ची उर्वी, पुत्री ललित घर के सामने से खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। बच्ची के पिता ने अपने साले पर शक जताया है।
 | 
Meerut girl kidnapped

मेरठ के ब्रहमपुरी में घर के बाहर से 3 साल की बच्ची गायब हो गई। बताया जा रहा है बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अचानक गायब हो गई। बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत की है। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है। 15 घंटे गुजरने के बाद भी 3 साल की बच्ची को खोजने के मामले पुलिस अभी तक खाली है। पुलिस के हाथ अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है।

ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड चौकी क्षेत्र के पास गांधी स्मारक रोड है। यहां प्रोविजन स्टोर संचालक ललित रहता है। ललित की 3 साल की बेटी उर्वी बुधवार शाम 6.45 पर घर के बाहर से गायब हो गई। ललित ने एक घंटे तक खुद बच्ची को खोजा। बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है। खूंखार अपराधियों से घिरे है मनीष सिसोदिया, सीसीटीवी की निगरानी में जेल में बंद

ललित ने बताया कि संजय उसका साला है। जो सदर तेली मोहल्ला मेरठ का रहने वाला है। साला बदमाशी में रहता है उसी पर शक है। ललित ने बताया कि साले ने कहा था कि अंधेरे में मत रहना। उसके बाद से ही बच्ची गायब है। ललित ने पुलिस को बताया कि उसने होली खेलने के बाद शाम को बच्ची को जूस दिया था। जूस देने के थोड़ी देर बाद ही बेटी उर्वी गायब हो गई। ललित का कहना है कि ससुराल का फोन आते ही उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो जाता था।

ललित ने बताया कि अपनी बेटी उर्वी के साथ रहता है। ललित का अपनी पत्नी नेहा से काफी समय से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी में विवाद के चलते नेहा मेरठ सदर में अपने मायके में रहती है। ललित, नेहा के एक बेटी उर्वी है। उर्वी यहां पिता के साथ रहती है। UP के युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षा के लिए होगी तैयार

ललित ने बताया कि रोजाना की तरह उर्वी होली के दिन भी घर के सामने खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची नजर आई तो ललित ने बच्ची को खोजा। बच्ची कहीं नहीं मिली तब पुलिस को बताया है। पुलिस ने बच्ची को पड़ोस से लेकर आसपास भी खोजा। वहीं घर के पास इलाके में एक नाला बहता है। पुलिस नाले में भी बच्ची की तलाश करा रही है। क्या पता बच्ची नाले में गिर गई हो। वहीं पत्नी के मायके में भी पुलिस बच्ची की पूछताछ कर रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।