गाजियाबाद : 20 करोड़ की संपत्ति देख लड़की को फंसाया, धर्म छिपाया और ड्रग्स देकर करता रहा रेप, धर्म परिवर्तन कराने पर युवती ने दे दी जान, आरोपी फराज गिरफ्तार

गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी फराज अतर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसे जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने और उसका यौन शोषण करने का आरोप है।
 | 
GZB
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक लड़की के आत्महत्या करने की खबर आई है। जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मामला गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां करोड़ों रुपए की संपत्ति के लालच में लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाया गया। जानकारी के मुताबिक लड़की के नाम करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।READ ALSO:-गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नाव समुंद्र में पलटी, 4 नेवी कर्मियों समेत 13 की मौत, 101 बचाए गए; नेवी की स्पीड बोट ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

 

11 तारीख को की आत्महत्या
आरोपी मृतका पर उसकी सारी संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर लव जिहाद की शिकार लड़की ने 11 तारीख को खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का नाम फराद बताया जा रहा है। वह दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला है। आरोपी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और सालों तक उसका शोषण करता रहा।

 


नशीली दवा पिलाकर करता था यौन संबंध
इतना ही नहीं आरोपी मृतका को बंदर की दवा पिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाता था। इस बीच, लाखों रुपए ऐंठने के बाद भी आरोपी उस पर करोड़ों रुपए की संपत्ति और पिता के नाम की संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था।

 

पिता ने लड़की को नमाज पढ़ते देखा
मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की को नमाज पढ़ते देख पिता की तबीयत खराब हो गई। यह देखने के बाद उसे ब्रेन स्ट्रोक आ गया। साथ ही वह पहले से ही कैंसर से पीड़ित था। आरोपी ने पिता को बातों में उलझाए रखा और उसे जीवन भर साथ निभाने का झांसा दिया।

 

निराशा में आकर कर ली आत्महत्या
जिसके बाद आरोपी लड़की के पिता पर संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था और मृतका पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बना रहा था। इन सब प्रताड़नाओं से परेशान होकर लड़की ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि लड़की को इस्लाम सीखने के लिए मौलवी से ट्यूशन भी दिलवाई गई थी।
आत्महत्या से पहले 120 बार किया फोन
आत्महत्या से पहले लड़की ने फराज को 120 बार फोन किया। जवाब न मिलने पर लड़की ने फ़राज़ के व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट भी छोड़ा है। जिसमें आप साफ़ तौर पर सुन सकते हैं कि लड़की किस तरह रो रही है और खुद को धोखा देने और आत्महत्या करने की बात कह रही है। आरोपी ने लड़की से होटल में सगाई करने के बावजूद शादी से इनकार कर दिया था। फ़राज़ के परिवार को भी पूरे मामले की जानकारी थी। लेकिन फिर भी परिवार के द्वारा फ़राज़ की मदद के लिए पुलिस ने फ़राज़ के परिवार के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।