बिजनौर में भव्य रूप से मनाया गया वेटरन्स डे, कार्यक्रम के माध्यम से देश के वीर सैनिकों और उनके परिवारों को किया गया सम्मानित

 बिजनौर में वेटरन्स डे का आयोजन एक सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे देश के वीर सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान किया गया है।
 | 
BIJ
बिजनौर जिला प्रभारी अनिल कुमार शर्मा खबरी लाल मीडिया। जिलाधिकारी बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में भूतपूर्व सैनिक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर वीर नारियों, वीरता पुरस्कार, बैटल कैजुअल्टी सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल गुप्ता ने किया।READ ALSO:-बिजनौर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसा

 

माननीय जिलाधिकारी ने सैनिकों के अद्वितीय साहस एवं सेवा की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा करना सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हमारी सेनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने अनुभव से युवा पीढ़ी को सेना के लिए प्रेरित करें।

 B2

कार्यक्रम में विद्यालय नंगली हल्दौर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दो सेवा मेडल विजेता, एक कीर्ति चक्र विजेता, 10 वीर नारियों, दो बैटल कैजुअल्टी सैनिकों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्नल हर्ष निधि और मेजर सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
  • सैनिकों को सम्मान: वीर नारियों, गैलैंट्री अवॉर्ड विजेताओं और बैटल कैजुअल्टी सैनिकों को सम्मानित किया गया।
  • देशभक्ति: विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
  • जिला प्रशासन का सहयोग: जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • सैनिकों का योगदान: सैनिकों के बलिदान और देश सेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।

 B3

इस कार्यक्रम का महत्व:
  • देशभक्ति जागरण: इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाते हैं।
  • सैनिकों का सम्मान: यह सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान दिखाने का एक तरीका है।
  • समाज सेवा: यह कार्यक्रम समाज सेवा के भाव को बढ़ावा देता है।

 

हम सभी को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए और सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।