बिजनौर से मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए संयुक्त किसान मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता
Updated: Feb 17, 2025, 23:23 IST
|

बिजनौर जिला प्रभारी अनिल कुमार शर्मा खबरी लाल मीडिया।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए बिजनौर जिले से संयुक्त किसान मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता बिजनौर जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए।READ ALSO:-मेरठ : चोरों ने 15 लाख की कीमत के 400 कबूतर चुराए, बगल की छत से सीढ़ी लगा कर कारोबारी के घर में घुसे
मुख्य बिंदु:
- बिजनौर से किसानों का मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान: भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बिजनौर जिले से हजारों किसान नेता और कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
- महापंचायत का उद्देश्य: महापंचायत का मुख्य उद्देश्य समर्थन मूल्य, कानूनी गारंटी और किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।
- नेतृत्व: संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई।
- भागीदारी: जिला महासचिव विजय पहलवान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए।
- एकजुटता का प्रदर्शन: इस यात्रा के माध्यम से किसानों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया है।
किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए जिला महासचिव विजय पहलवान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में किसान नेता व कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए।
किसान महापंचायत मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होने के लिए बिजनौर प्रदर्शनी ग्राउंड से तमाम किसान नेता व कार्यकर्ता एकत्र हुए और महापंचायत के लिए रवाना हुए।
किसान महापंचायत का मुख्य उद्देश्य सपा का समर्थन मूल्य, कानूनी गारंटी, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी करवाना है, इस महापंचायत को किसानों के लिए अहम कदम माना जा रहा है।