बिजनौर के स्योहारा में गूंजे जय श्रीराम और परशुराम के जयकारे: श्री परशुराम धाम में हुआ भगवान परशुराम और हनुमान जी का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

धर्म और अध्यात्म के रंग में रंगा स्योहारा, ब्राह्मण समाज और श्रृद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक लिया भाग
 | 
SEO
रोहित शर्मा रिपोर्टर खबरीलाल मीडिया, स्योहारा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश: जनपद बिजनौर के स्योहारा स्थित श्री परशुराम धाम एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब श्रीं ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, जनपद बिजनौर, स्योहारा इकाई के तत्वावधान में भगवान परशुराम और पवनपुत्र हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से मूर्तियों में प्राण फूंके गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।READ ALSO:-मेरठ में 'WhatsApp वाला मौत का सौदा': ऑनलाइन हथियारों के काले बाजार का पर्दाफाश, सैकड़ों पिस्टल बेच चुके 2 तस्कर धरे गए

 

पं. राकेश कुमार शास्त्री के आचार्यत्व में, उनके सहयोगी पंडितों द्वारा समस्त पूजन कार्य संपन्न कराया गया। मंत्रों की ध्वनि और धार्मिक क्रियाकलापों से परशुराम धाम परिसर गुंजायमान रहा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में श्रीं ब्राह्मण सभा के सदस्यों और स्थानीय समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

PARSHURAM 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिनकी विशेष उपस्थिति रही, उनमें श्री नितिन रस्तौगी, कामेश्वर शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, वरूण रस्तोगी, अमित कुमार शर्मा, शशांक विश्नोई, संजय जैन, संजीव जैन, संजीव गर्ग, वैभव रसतौगी, राकेश रस्तोगी, सुरेन्द्र सिंह त्यागी, विरेन्द्र सिंह, पं. विजय कुमार शर्मा, सुधीर चन्द्र शर्मा, राजीव कौशिक, शेखर चन्द्र शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, रवि मोहन शर्मा, के.के. शर्मा, श्याम लाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, राजपाल सिंह प्रजापति, रामातार सिंह, दयानंद वर्मा, सुनील वर्मा, अशोक कुमार शर्मा और श्रीं ब्राह्मण सभा स्योहारा के प्रबन्धक महेंद्र कुमार शर्मा प्रमुख थे।

 HANUMANJI

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों और भगवान हनुमान जी की भक्ति और सेवा भावना पर प्रकाश डाला। इस प्राण प्रतिष्ठा से स्योहारा क्षेत्र में धार्मिक आस्था को और बल मिला है और श्री परशुराम धाम अब इन दोनों आराध्यों के भक्तों के लिए श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।

 OMEGA

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीं ब्राह्मण सभा स्योहारा के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस प्रकार, बिजनौर का स्योहारा धर्म और अध्यात्म की इस महत्वपूर्ण घटना का साक्षी बना, जिसने समुदाय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

SONU

 

 

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।