बिजनौर: धामपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी खजान सिंह सैनी की पत्नी की मौत के बाद महिला से हुई थी पहचान, अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Apr 22, 2025, 16:23 IST
|

धामपुर (बिजनौर): धामपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर आठ सालों तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर मुकर जाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-आगरा: महिला से मिलने आधी रात घर पहुंचा प्रेमी, संदूक में बिना कपड़ों के छिपा मिला, फिर हुई लाठी-डंडों से पिटाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला धामपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी खजान सिंह सैनी की पत्नी के निधन के बाद उसकी जान-पहचान खजान सिंह से हुई थी। इस जान-पहचान के बाद खजान सिंह का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान खजान सिंह ने उससे शादी करने का वादा किया और इस आधार पर पिछले लगभग 8 सालों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे शादी का झूठा दिलासा देता रहा।
जब पीड़िता को यह महसूस हुआ कि आरोपी की नीयत सही नहीं है और वह शादी नहीं करना चाहता, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, तो उसने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला की गंभीर शिकायत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खजान सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
