बिजनौर : पति-पत्नी के बीच "वो" की एंट्री से पल भर में बिखरा हंसता-खेलता परिवार, पांच बच्चों की मां ने प्रेमी संग घर छोड़ा

 यह एक बेहद दुखद घटना है जो एक परिवार को तोड़ रही है। एक महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
 | 
SEOHARA
स्योहारा। रिश्तों की डोर टूटने से एक बार फिर सामाजिक ताना-बाना हिल गया है। एक विवाहिता 20 साल के सुखी वैवाहिक जीवन और पांच बच्चों के प्यार के बाद प्रेमी के साथ चली गई। उसने पंचायत में सरेआम ऐलान कर दिया कि वह कभी अपने पति और बच्चों के पास नहीं लौटेगी। इस शर्मनाक कहानी को सुनकर हर कोई स्तब्ध है। हर कोई विवाहिता की मनोस्थिति और उसके व उसके परिवार के भविष्य को लेकर सिर्फ कयास लगा रहा है।READ ALSO:-बिजनौर : धामपुर में विश्वास परिवार द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

 

सलेमपुर थाना कांठ मुरादाबाद निवासी एक महिला की शादी बीस साल पहले सहसपुर के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी युवक से हुई थी। बीस साल तक खुशी-खुशी साथ रहने के दौरान महिला ने पांच बच्चों को भी जन्म दिया। सबसे बड़ा बच्चा वयस्क हो चुका है। वैवाहिक जीवन का आधा समय बीतने के बाद 'वो' की एंट्री ने खुशहाल परिवार को बिखेर दिया। एक साल पहले महिला का धामपुर के सरकड़ा सरकथल निवासी बीस वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। पति को पहले से ही अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक होने लगा था।

 

शनिवार को पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ पकड़ लिया। पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद पंचायत घर में मोहल्ले के लोगों के साथ बैठक के दौरान महिला ने ऐलान किया कि वह अब अपने पति और बच्चों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। जिसके बाद महिला की मर्जी के मुताबिक पति ने महिला को युवक के साथ भेज दिया। महिला के अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर जाने की खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

 

महिला के पति के मुताबिक उक्त महिला का युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति ने युवक और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पंचायत में महिला ने युवक के साथ रहने का लिखित बयान पंचों के सामने दर्ज कराया। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर युवक के साथ चली गई।" - मोहम्मद आदिल, ग्राम प्रधान सहसपुर ग्रामीण

 

"बालक होने के नाते महिला को किसी के भी साथ रहने का पूरा अधिकार है। महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। महिला के पति की तरफ से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है।" - अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना स्योहारा

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।