बिजनौर : अफजलगढ़ में ढाई माह कब्र से निकाला महिला का शव, DM के आदेश पर कब्र से शव निकालकर PM के लिए भेजा, पिता ने लगाया था हत्या का आरोप
बिजनौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। डीएम के आदेश पर तीन महीने बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Feb 19, 2025, 19:14 IST
|

बिजनौर के अफजलगढ़ में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। डीएम के आदेश पर तीन माह बाद महिला का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता सईद अंसारी ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। READ ALSO;-बिजनौर : अफजलगढ़ में मामा के घर आए युवक की मौत, फंदे से लटकता मिला शव, बंद घर का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
पिता का आरोप है कि 2013 में उनकी बेटी की शादी अफजलगढ़ के गांव नबका निवासी नाजिम से हुई थी। ससुराल वाले बेटी को परेशान करते थे और कई-कई दिन तक खाना नहीं देते थे। इससे वह बीमार हो गई। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह पिछले तीन माह से न्याय के लिए भटक रहा था।
जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार कपिल कुमार आजाद और थाना प्रभारी सुमित राठी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव को कब्र से निकालते समय वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान कब्रिस्तान के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।