बिजनौर : कार डिवाइडर से टकराई, माता-पिता संग एकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, पुत्रवधू गंभीर, खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे; 3 फरवरी को हुई थी शादी

 राजस्थान के दोसा में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। नोएडा में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले महिपाल सिंह चौहान अपनी पत्नी गीता देवी, बेटे ललित और बहू पूजा के साथ खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे। 
 | 
BIJNOR
राजस्थान के दौसा में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। नोएडा में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले महिपाल सिंह चौहान अपनी पत्नी गीता देवी, बेटे ललित और बहू पूजा के साथ खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे।READ ALSO:-READ ALSO:-मेरठ : 102 केंद्रों पर UP बोर्ड परीक्षा, छात्रों पर हुई पुष्प वर्षा, टीका-चंदन लगा आरती उतारी, 2 शिफ्ट में हो रही परीक्षा, CCTV की निगरानी में हुआ पेपर

 

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धनबाद रेस्ट एरिया से पहले भांडारेज के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिपाल सिंह (50), उनकी पत्नी गीता देवी (48) और बेटे ललित (28) की मौके पर ही मौत हो गई। बहू पूजा (25) गंभीर रूप से घायल है। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

 सड़क हादसे में महिपाल सिंह की मौत।


हादसे के वक्त ललित कार चला रहे थे। उनकी पत्नी पूजा आगे की सीट पर थीं। महिपाल और गीता पीछे बैठे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयर बैग भी फट गए। यह परिवार बिजनौर के गंगाधरपुर सिपाहियोंवाला गांव का है। ललित की शादी अभी 3 फरवरी को ही हुई थी। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। परिवार और गांव वाले राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।

 

ललित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। जिसके चलते ललित की मौत के बाद उसके माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार खत्म हो गया। अब महिपाल सिंह के परिवार में सिर्फ ललित की पत्नी पूजा ही बची है। वह भी आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। ललित की शादी 3 फरवरी को हुई थी। शादी के मौके पर पूरा परिवार गांव आया हुआ था।

 SONU

इस घटना के बारे में कुछ और जानकारी इस प्रकार है:
  • दुर्घटना का कारण: दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • घायलों की स्थिति: पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।
  • परिवार का शोक: इस घटना से परिवार और गांव में मातम छा गया है। लोग महिपाल सिंह और उनके परिवार के लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।
  • सरकार की सहायता: राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

यह घटना एक दुखद अनुस्मारक है कि सड़क दुर्घटनाएं कितनी विनाशकारी हो सकती हैं। हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षित ड्राइविंग नियमों का पालन करना चाहिए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।