बिजनौर : घर में झाड़ू पोंछा करने वाली नाबालिग किशोरी को बेल्ट से पीटा, चाकू दिखा कर डराया, फिर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

बिजनौर जिले के स्योहारा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कह ​​रहा है कि अगर वह बात नहीं मानेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। लड़की बुरी तरह रो रही है और अकेले छोड़ देने की गुहार लगा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
 | 
RAPE
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने घर में झाड़ू-पोछा करने  वाली किशोरी से मारपीट की फिर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। सोमवार शाम को यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में युवक किशोरी की बात न मानने पर बेल्ट से पिटाई करता नजर आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। READ ALSO:-मेरठ : SSP ऑफिस पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, हाथ की नस काटकर की आत्महत्या की कोशिश, शिकायती पत्र में लगाई आग

Image

दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कह ​​रहा है कि अगर वह बात नहीं मानेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। किशोरी बुरी तरह रो रही है और अकेले छोड़ देने की गुहार लगा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

 


यह वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक खुद ही वीडियो बना रहा है। वह किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है और किशोरी के साथ मारपीट कर रहा है। देर शाम किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 

 

सीओ धामपुर सर्वम सिंह का कहना है कि किशोरी की पिटाई करते हुए युवक द्वारा दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।