बिजनौर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से की माफी और इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बिजनौर में आज कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में नारे लगाए और शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके इस्तीफे और माफी की मांग की।
Updated: Dec 20, 2024, 17:31 IST
|
बिजनौर में आज दर्जनों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में नारे लगाए और शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके इस्तीफे और माफी की मांग की। READ ALSO:-मेरठ : पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में नहीं मंची भगदड़..कथा पंडाल में घुसते वक्त बैरिकेड से गिरी थी महिलाएं, हुई घायल, डीएम ने बताया अफवाह
दरअसल, आज दर्जनों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। फिर वहां से हाथों में डीबीआर अंबेडकर की तस्वीरें लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। ये टिप्पणी न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान है, बल्कि करोड़ों भारतीय उन्हें संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्त्रोत के रूप में पूजते हैं। एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं।
इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और गृह मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेरखान पठान, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, बिजनौर शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, जिला उपाध्यक्ष/पीसीसी सदस्य नजाकत अल्वी, मीनाक्षी सिंह, शेख मो अंजार, दयावती कश्यप, हुकम सिंह, अब्दुल समद आजाद, नरपाल सिंह, शमीम कुरेशी, राजवीर सिंह, अनिल कुमार, अभिषेक चिकारा, अदनान शेख आदि मौजूद रहे।