बिजनौर सबसे ठंडा जिला, उत्तर प्रदेश में ठंड की वापसी, सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में पहाड़ों से चल रही पश्चिमी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है।
 | 
WEATHER
पहाड़ों से चल रही पश्चिमी हवाओं ने उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। शाम से ही शुरू हुई सर्द हवा सुबह तक ठंड बढ़ा रही है। पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह और शाम को कोहरा कम हुआ है। वहीं, दिन में आसमान साफ ​​रहा और धूप खिली रही। धूप खिलने के कारण दिन में हवाओं का असर कम है। READ ALSO:-बिजनौर : कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ मंदिर का किया दौरा

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, दिन में ठंड से राहत मिलेगी। लखनऊ में शुक्रवार को सुबह और शाम तेज हवाएं चलती रहीं। दिन में आसमान साफ ​​रहा, धूप खिली रही। हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। 

 

वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह और शाम 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

 SONU

बिजनौर रहा सबसे ठंडा: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बिजनौर रहा जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाराणसी जिले में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

 

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है। फिलहाल आने वाले 24 घंटे के बाद अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, दिन में आसमान साफ ​​रहेगा और धूप निकलेगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।