बिजनौर : स्योहारा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की स्योहारा इकाई द्वारा भव्य खेल कुंभ का आयोजन
स्योहारा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित खेल कुंभ एक सराहनीय पहल है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा दिया गया और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला।
Jan 24, 2025, 00:25 IST
|

बिजनौर जिला प्रभारी अनिल कुमार शर्मा खबरी लाल मीडिया। बिजनौर जिले के कस्बा स्योहारा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की स्योहारा इकाई द्वारा नगर में खेल कुंभ का आयोजन किया गया। खेल कुंभ के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज स्योहारा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद व दौड़ का आयोजन किया गया। READ ALSO:-बिजनौर : नगीना में महाकुंभ से लौट रही साध्वी की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई कार, तीन साधु गंभीर घायल
खेल कुंभ में सैकड़ों खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल कुंभ समारोह में मुख्य अतिथि हरी गुर्जर, अर्पित त्यागी कार्यकारिणी सदस्य आरएसएस, सऊदी रस्तोगी जिला संयोजक एबीवी पी धामपुर, प्रबंधक डीएवी इंटर कॉलेज गजेंद्र प्रजापति, नगर मंत्री आरुषि पाल व अंजलि वर्मा आदि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने कहा कि खेल कुंभ के माध्यम से खेलों के आयोजन से छात्रों की छिपी प्रतिभा उजागर हो सकती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे भारत वर्ष में इस तरह के आयोजन करने का प्रयास कर रही है। जिससे छात्रों को ऊर्जावान बनाया जा सके। खेल कुंभ के समापन अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
खेल कुंभ की मुख्य विशेषताएं:
विभिन्न खेल: खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
बड़ी संख्या में प्रतिभागी: सैकड़ों खिलाड़ियों ने इस आयोजन में भाग लिया।
मुख्य अतिथि: हरि गुर्जर, अर्पित त्यागी, सऊदी रस्तोगी, गजेंद्र प्रजापति, नगर मंत्री आरुषि पाल और अंजली वर्मा जैसे गणमान्य व्यक्ति इस आयोजन में शामिल हुए।
उद्देश्य: छात्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें ऊर्जावान बनाना।

इस आयोजन का महत्व:
- शारीरिक विकास: खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है।
- मानसिक विकास: खेलों से बच्चों का मानसिक विकास होता है।
- समूह भावना: खेलों से बच्चों में समूह भावना विकसित होती है।
- प्रतिस्पर्धा: खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
हम सभी को इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए।