बागपत: 65 फीट ऊंचा स्टेज गिरा, 7 की मौत, 80 घायल; लोगों को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, भगवान आदिनाथ के महोत्सव पर मची भगदड़

उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हुए हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 80 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
 | 
BAGHPAT
उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार को हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिरते रहे। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।Read Also:-IRCTC: भारतीय रेलवे की आपातकालीन टिकट प्रणाली पर खड़े हुए सवाल, तत्काल टिकट नहीं होता बुक
65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूटने से हादसा हुआ।
हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 80 से ज्यादा घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे हैं।

 हादसे के बाद महिलाएं और पुरुष जमीन पर तड़पते दिखाई दिए।

हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुआ। महोत्सव में भगवान आदिनाथ को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया गया था। इस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी गई थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचान की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया।

 Image

  • यह हादसा तब हुआ जब 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं और भगदड़ मच गई।
  • स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।
  • घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
  • यह हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में हुआ।
  • यह हादसा भगवान आदिनाथ को प्रसाद चढ़ाने के कार्यक्रम के दौरान हुआ।
  • इस घटना की जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 

राहत एवं बचाव कार्य जारी
बता दें कि मंगलवार को भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां थीं। महोत्सव के लिए शहर के गांधी रोड स्थित 65 फीट ऊंचे मान स्तंभ पर निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिए 65 फीट ऊंची मचान बनाई गई थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। भगदड़ में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। कई घायलों को स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बागपत जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
हादसे के मृतक 
  1. तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल गांधी रोड, इमली
  2. अमित पुत्र नरेश 40 बिनौली रोड
  3. उषा पत्नी सुरेंद्र 65
  4. अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48
  5. शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल
  6. विपिन पुत्र सुरेंद्र 44
  7. कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65
हादसे के घायल:-
आस्था हॉस्पिटल
  • कविता जैन पत्नी पंकज जैन
  • विपिन जैन पुत्र प्रेमचंद जैन
  • शुभम जैन पुत्र सुनील जैन
  • रेखा पत्नी राजकुमार
  • रुचि जैन पत्नी विपिन जैन
  • काजल जैन पत्नी अंकुर जैन
  • शोभा जैन पत्नी सुनील जैन
  • बिजेंद्र जैन पुत्र प्रेमचंद जैन
  • पिंटू पंकज पुत्र बुध प्रकाश
  • बिजेंद्र जैन पुत्र अतरसेन जैन
  • संजय पुत्र मदनलाल
घायल पुलिसकर्मी आंनद तोमर हॉस्पिटल:
  • मनीष
  • नीरज
  • रोबिन रानी
  • पिंकी
  • कुसुम
  • नीतू
  • बिरजू
  • सौम्या
मेडिसिटी में घायल
  • विधि जैन पुत्री वीरेंद्र जैन
  • विन्सी जैन पत्नी वीरेंद्र जैन
  • कल्पना पत्नी पवन जैन
  • पवन पुत्र श्रीपाल
आंनद तोमर हॉस्पिटल
  • शीला पत्नी
  • निधि पत्नी अतुल
  • अतुल पुत्र तेज बहादुर
  • पिंकी जैन पत्नी राजेन्द्र जैन आर्य नगर
  • पुजारी: वंशराज घायल

 

मुख्यमंत्री योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को अस्पताल पहुंचाने और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

 

SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।