Viral Video : महिला के कान में फंसा सांप, तमाम कोशिशों के बाद भी निकलने का नाम नहीं ले रहा! देंखें वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर सांप को निकालने की कई कोशिशें करता है। इसके लिए वह लगभग हर एक तकनीक को अपनाते हैं। लेकिन, एक ऐसा सांप है जो महिला के कान से निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है।
 | 
snake
एक महिला के कान में सांप फंसा हुआ है और वो सांप कान से निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर मरीज के कान से सांप को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हाथ में दस्ताने पहने डॉक्टर कुछ औजारों की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नाकाम रहते हैं।Read Also:-उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अवैध इमारतों पर बुलडोजर एक्शन शुरू, 35 मिनट में हुआ अवैध मदरसा जमींदोज़, अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप

 

वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर सांप को निकालने की कई कोशिशें करता है. इसके लिए वह लगभग हर एक तकनीक को अपनाते हैं। लेकिन, ये एक ऐसा सांप है जो महिला के कान से निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। डर इस बात को लेकर भी है कि कहीं सांप पूरी तरह से कान के अंदर न चला जाए। यह घटना कब और कहां हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है।

 

ये वीडियो 87,000 से अधिक बार देखा गया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को 87,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे 100 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। हालांकि वीडियो से ये साफ नहीं हो पाया है कि महिला के कान से सांप निकला है या नहीं। चंदन सिंह नाम के एक फेसबुक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उसने लिखा, 'कान के अंदर सांप चला गया है।'

 

लोगो का पुरा वीडियो शेयर करने का अनुरोध
इस पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने फेसबुक यूजर से पूरा वीडियो शेयर करने की मांग की है। इसके साथ ही लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई है कि सांप कान के अंदर कैसे गया। कुछ उपयोगकर्ता इस पर विश्वास नहीं कर प् रहे हैं। लोग इसे फेक वीडियो भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि वीडियो को लाइक पाने के लिए पोस्ट किया गया है।

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।