Masturbate करने के लिए शख्स ने बोतल में डाला Penis, 2 महीने बोतल में ही फंसा रहा; डॉक्टरों को काटना पड़ा

 | 
sex
 

लोग कई बार शारीरिक सुख (Weird Sexual Desires) पाने के लिए अजीब-अजीब हरकतें करते हैं। कई बार इन हरकतों की वजह से लोगों की जान चली जाती है तो कई बार जान पर बन आती है। ऐसा जी एक मामला नेपाल में सामने आया है। यहां एक शख्स प्लास्टिक की बोतल में अपना लिंग (Penis Stuck In Plastic Bottle) फंसा लिया। करीब 2 महीने तक वह ऐसे ही रहा, जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसका प्राइवेट पार्ट सड़ चुका था।

Sexual Pleasure के लिए करता था ऐसा

डॉक्टर्स ने उसकी हालत देख हैरानी जताई। दरअसल, नेपाल का रहने वाला ये 45 साल का शख्स मानसिक रोगी है और डिप्रेशन से भी गुजर रहा है। उसने डॉक्टर को बताया कि पहले भी वो सेक्सुअल प्लेजर (sexual pleasure) के लिए प्लास्टिक की बोतल में अपना लिंग (Penis) डालकर हस्तमैथुन (Masturbation) करता रहता था, लेकिन इस बार बोतल में उसका पार्ट फंस गया था। शर्म के कारण दो महीने तक उसने इस बात को सबसे छिपाकर रखा, लेकिन जब दर्द बढ़ गया, तब मज़बूरी में उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा। उसके अंग से बदबू आ रही थी।

काटना पड़ा शख्स का Penis

डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिये उसका अंग बाहर निकाला, लेकिन वो इतना सड़ गया था कि डॉक्टर्स को उसे काटना पड़ा। सर्जरी के बाद शख्स को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि प्राइवेट पार्ट फंसे होने के कारण खून का फ्लो नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते उसे समस्या हुई।
 

रिसर्च स्टडी में शामिल हुआ केस

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इस केस को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में पब्लिश किया है। इस स्टडी का नाम Penis Strangulation with a plastic bottleneck रखा गया। इस रिपोर्ट के लीड ऑथर नेपाल के धारण के B.P. Koirala Institute of Health Sciences के दुर्गा नुपाने थे। उन्होंने अपनी स्टडी में बताया कि ऐसे लोग जो मानसिक रोगी होते हैं या सेक्स से रिलेटेड थ्रिल चाहते हैं, वही ऐसी अजीबोगरीब चीजों में अपना प्राइवेट पार्ट डालकर रखते हैं। इसके लिए लोग मेटालिक से नॉन मेटालिक चीजें इस्तेमाल करते हैं। प्राइवेट पार्ट फंसने के बाद सर्जरी की मदद से उसे निकाला जाता है।
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।