काम की खबर : 1 मार्च से होने वाले ये 5 बड़े बदलाव सीधे आपकी जेब पर प्रभाव डालेंगे

 मार्च का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है और 1 मार्च से कई नए नियम प्रभावी हो जाएंगे और कुछ नियम आपके खर्च करने की योजना को प्रभावित कर सकते हैं।
 | 
money
मार्च 2023 से नियमों में बदलाव: फरवरी का महीना खत्म होने को है। मार्च का महीना दो दिन बाद शुरू होने वाला है और 1 मार्च से कई नए नियम प्रभावी हो जाएंगे और कुछ नियम आपके खर्च करने की योजना को प्रभावित कर सकते हैं। 1 मार्च को सोशल मीडिया, बैंक कर्ज, एलपीजी सिलेंडर समेत अन्य पर बड़ा हो सकता है। वहीं, भारतीय रेलवे के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं कि मार्च में कौन से नए नियम लागू होंगे और इनका आपके मासिक खर्चों पर क्या असर पड़ सकता है।Read Also:-मार्च में 12 दिन बैंकों में नहीं होगा कोई काम, होली और गुड़ी पड़वा जैसे कई त्योहार होंगे इस महीने, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 

बैंक कर्ज भी महंगा हो सकता है
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद कई बैंकों ने अपने एमसीएलआर रेट बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। ईएमआई का बोझ और कर्ज की बढ़ती ब्याज दरें आम आदमी को परेशान कर सकती हैं।

 

एलपीजी और सीएनजी के दाम भी बढ़ सकते हैं 
एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के लिए गैस की कीमतें हर महीने की शुरुआत में तय होती हैं। हालांकि पिछली बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े थे, लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि त्योहार के चलते कीमतों में इजाफा हो सकता है। 

 

बैंक अवकाश
मार्च में होली और नवरात्रि समेत 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक बैंक अवकाश भी शामिल है।

 

सोशल मीडिया नियम और शर्तों में परिवर्तन
भारत सरकार ने हाल ही में आईटी नियमों में संशोधन किया है। अब ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स को नए भारतीय नियमों का पालन करना होगा। नई नीति धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट के लिए प्रभावी होगी। मार्च में नया नियम लागू हो सकता है। गलत पोस्ट के परिणामस्वरूप उपयोगकर्ताओं के लिए जुर्माना भी हो सकता है।

 

ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव
गर्मी आते ही भारतीय रेलवे ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकता है। सूची मार्च में सार्वजनिक की जा सकती है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक 1 मार्च से 5000 मालगाड़ियों और हजारों पैसेंजर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।