गाजियाबाद: कोर्ट परिसर में तेंदुआ घुसने से मची अफरा-तफरी, आधे घंटे तक मचाया उत्पात, 3 लोगो पर किया हमला....देखें Video

दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद में भी तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ गाजियाबाद कोर्ट में घुसा और 3 लोगों को घायल कर दिया
 | 
Gzb
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने पुरानी बिल्डिंग के पास एक वकील और जूता पॉलिश करने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। जूते पॉलिश करने वाले के कान पर झपट्टा मारा है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।Read Also:-अब एटीएम कार्ड (ATM Card) नहीं क्यूआर कोड (QR Code) से निकलेंगे सिक्के, ऐसे काम करेगी वेंडिंग मशीन

 तेंदुए ने वकील पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेंदुए के घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सभी कोर्ट रूम खाली हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ करीब 45 मिनट तक कोर्ट परिसर में मौजूद रहा है। फिलहाल वह बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा है। वन विभाग की टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है। पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल है।

 


जानकारी के अनुसार आधे घंटे तक तेंदुआ कोर्ट परिसर में रहा। उसने वकीलों, पुलिसकर्मियों समेत कोर्ट में मौजूद कई लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए की खबर सुनते ही कोर्ट परिसर व बाहर हड़कंप मच गया। वहीं, तेंदुए के हमले में दो लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया।

 ये व्यक्ति सीजेएम कोर्ट के सामने जूता पॉलिश कर रहा था, उसी वक्त तेंदुए ने झपटटा मारा और इसका कान खा गया।

वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर घेराबंदी कर रही है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। 12 सदस्यीय टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। तेंदुआ करीब 45 मिनट तक कोर्ट परिसर में मौजूद रहा। वह लगातार नए भवन से लेकर पुराने भवन तक भागदौड़ कर रहा है। जानकारी के अनुसार सीजेएम कोर्ट कार्यालय के सामने तेंदुआ ने जिन लोगों पर हमला किया उनमें एक जूता पॉलिश करने वाला है। 


 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।