Kisan Mahapanchayat: किसान महापंचायत कल, 200 CCTV रखेंगे पैनी निगाह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बॉर्डर पर विशेष चौकसी

पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत होनी है। संभावना इस बात की है कि इस महापंचायत में लगभग पांच लाख किसान पहुंचने वाले हैं।
 | 
kisan
Kisan Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर किसानों का आंदोलन करवट ले रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितम्बर को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है। महापंचायत पर अराजकता न होने पाए इसके लिए शासन ने कडे़ से कडे़ कदम उठाने के लिए तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होने वाली महापंचायत में सभी 40 किसान संगठनों के हिस्सा लेने की बात सामने आ रही है। Read Also: मेरठ: भाजपा पिछड़ा वर्ग महानगर कार्यकारिणी घोषित होते ही बगावत, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली, किसने की बगावत

 

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत

पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत होनी है। संभावना इस बात की है कि इस महापंचायत में लगभग पांच लाख किसान पहुंचने वाले हैं। शासन की तरफ से खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबन्द करने के लिए पीएसी के अलावा भारी संख्या में आरएएफ की तैनाती की जा रही है। रैली स्थल के आसपास कई जनपदों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। Read Also : बीजेपी युवा मोर्चा मेरठ महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, रमन खुराना को बड़ी जिम्मेदारी

 

1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया

जानकारी के अनुसार छह कम्पनी पीएसी के अलावा आरपीएफ की दो कंपनियों को लगाया जा रहा है। महापंचायत को लेकर लगभग 1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। साथ ही कई आईपीएस अधिकारियों को भी तैनात किया जा रहा है। इनमें चार एएसपी 15 सीओ 50 थाना प्रभारियों के अलावा 250 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इन सारे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि महापंचायत में इस बात पर निगाह रखनी होगी कि कोई भी अराजक तत्व भीड़ में घुसने न पाए। Read Also : Meerut : रोहित ने स्वीकारा भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी में मिला पद, बोले- किसी से नाराजगी नहीं, पार्टी के लिए काम करेंगे

 

किसान महापंचायत को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन शासन से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की है। जबकि स्थानीय स्तर पर रैली स्थल पर आसपास के जिलों से पुलिस फोर्स मंगाया गया है। कई अपर पुलिस अधीक्षकों एवं उपाधीक्षकों को बुलाया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा रहा है। जो भी वाहन रैली स्थल पर पहुंचेगा उसे सीसीटीवी से गुजरना ही होगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से करीब 40 जगहों पर पार्किग स्थल भी बनाए गए हैं। इसके अलावा कहा गया है कि महांपचायत स्थल पर हर एक को मास्क पहनकर आना होगा। कार्यक्रम स्थल पर कोरोना स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र भी बनाया गया है। Read Also: ABP Cvoter Survey for UP Election 2022: क्या लोग हैं सीएम योगी से संतुष्ट, क्या है चुनावी मुद्दा, जानिए जनता की राय 

 

हरियाणा और पंजाब के भी किसान बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं

किसान महापंचायत को लेकर सहारनपुर मण्डल में मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं, चूंकि सहारनपुर रेंज के शामली और सहारनपुर जनपद की सीमा हरियाणा से जुड़ी है, इसलिए बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। बताया जा रहा है कि महापंचायत में हरियाणा और पंजाब के भी किसान बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं। मुजफ्फरनगर जिले के अलावा सहारनपुर से पुलिस भेजी गयी है, जबकि जोन स्तर से भी पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है। पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। हरियाणा, पंजाब के बॉर्डर पर तैनाती के अलावा रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बरती जाएगी।  Read Also : ABP Cvoter Survey: एक बार फिर से लहरा सकता है बीजेपी का परचम, सपा-बसपा को तगड़ा झटका; सर्वे में जानें जनता का मूड

 

बॉर्डर पर भी पुलिस की  ड्यूटी

एसएसपी डॉ. एस. चनप्पा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी किसान लोगों से बातचीत की गई है। समुचित पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहने के लिए व्यवस्था की गई है। किसी राहगीर को दिक्कत न हो इसके लिए सहारनपुर पुलिस ने व्यवस्था की है। और शहर में कहीं जाम न लगे इसके लिए भी समुचित पर्याप्त में ट्रैफिक पुलिस लगा दिए गए हैं। बॉर्डर पर भी पुलिस लगाए गए हैं। सभी अफसर की वहां ड्यूटी लगाई गई है।

 

शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत को संपन्न कराने की कोशिश
एसएसपी ने बताया कि वहां हमारी ड्यूटी रहेगी। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा हमारी थाना नागल क्षेत्र के कई किसानों से बात हुई है सभी को व्यवस्था बनाए रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि बीते दिनों हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प हो गई थी, जिसमें कई किसान घायल भी हुए थे। किसान महापंचायत को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत को संपन्न करा लिया जाए। किसानों की भीड़ का अंदाजा लगाकर उसी हिसाब से ट्रैफिक आदि की व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसी को कोई दिक्कत न होने पाए।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।