Breaking: 36 घंटे हाउस अरेस्ट रखने के बाद प्रियंका गांधी गिरफ्तार, लगी हैं 10 धाराएं

प्रियंका गांधी लखीमपुर में हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही थीं, लेकिन रास्ते में सीतापुर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया था

 | 
priyanka gandhi with mic
बीते 36 घंटों से घर सीतापुर के एक गेस्टहाउस में नजरबंद की गई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार (Priyanka Gandhi Arrested) कर लिया है। प्रियंका गांधी पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन और शांतिभंग समेत 10 धाराएं लगाई हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को थोड़ी देर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजा जा सकता है।

 

whatsapp gif

इससे पहले प्रियंका ने ट्वीटर पर लखीपुर हिंसा  (Lakhimpur Kheri Violence) को लेकर किसानों को जीप से कुचलने का वीडियो शेयर  किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे कुछ सवाल पूछे थे। पीएम मोदी से पूछा कि क्या उन्होंने लखीमपुर खीरी वह वीडियो देखा है जिसमें उनके मंत्री का बेटा किसानों को गाड़ी से कुचलता हुआ दिखााई दे रहा है। प्रियंका ने ऐलान किया था कि वे किसान परिवारों से मिले बिना वापस नहीं लौटेंगे, चाहे उन्हें पुलिस गिरफ्तार ही क्यों न कर लें।

 


प्रियंका ने पीएम मोदी से कहा था कि  ‘मोदी जी लखीमपुर आइए और किसानों का दर्द समझिए. इनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है। प्रियंका ने पीएम से पूछा कि मंत्री और उनका बेटे की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुए हैं? मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? प्रियंका ने बिना किसी FIR के खुद को हिरासत में रखने का कारण भी पीएम से पूछा

 

बता दें कि प्रियंका गांधी लखीमपुर में हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही थीं, लेकिन रास्ते में सीतापुर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया था और पीएसी कैंपस में नजरबंद कर दिया था। प्रियंका 36 घंटे से यहां नजरबंद हैं। कैंप के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं, जबकि प्रियंका गांधी भी अनशन कर रही हैं। Read Also :ससुर की संपत्ति पर नहीं है दामाद का कोई हक, भले ही उसने मकान बनवाने में अपना पैसा खर्च किया हो: हाईकोर्ट

 

प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया है। उनकी पुलिस से भी तीखी झड़प हो गई है। कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के बाहर बैरिकेड्स तोड़ दिए। कार्यकर्ता खाना बनाने का सामान और टेंट लेकर आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।