Video : सन्यासी के वेश में शैतान! पहले दान लिया उसके बाद हाथ जोड़े और फिर किया पूर्व सांसद पर कटार से हमला किया

हमले के बाद शेषागिरी राव, आंध्र प्रदेश के तुनी शहर में अपने घर के बाहर घायल अवस्था में पड़े थे। कुछ देर बाद घर पर मौजूद लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत उन्हें अस्पताल ले कर गए।
 | 
telugu desham party leader
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सांसद शेषगिरी राव पर गुरुवार सुबह जानलेवा हमला किया गया। यह हमला उनके घर के बाहर किया गया। सीसीटीवी में कैद वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर सन्यासी के वेश में आया था। उसने पहले पूर्व सांसद से दान मांगा। शेषगिरी राव जब राशन दान कर रहे थे तो उन पर धारदार हथियार से उसने हमला कर दिया। हमले के बाद से वह फरार है।Read Also:-300 किलोमीटर की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ पेश, 3 सेकेंड में 100 के पार पहुंचेगी स्पीड

 


वहीं, हमले के बाद आंध्र प्रदेश के तुनी शहर में शेषागिरी राव अपने घर के बाहर घायल अवस्था में पड़े थे। कुछ देर बाद घर पर मौजूद लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उन्हें काकीनाडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और हाथ में काफी गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया है कि हमला गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किया गया।Read Also:-वायरल वीडियो : अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर पुल से कूदने ही वाली थी ये महिला, तभी हो गया ये चमत्कार- देखें दिल की धड़कने बढ़ाने वाला VIDEO

 


पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर सन्यासी की तलाश शुरू कर दी है
वहीं, पुलिस हमलावर की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह हमलावर सन्यासी का वेश धारण कर राव के घर पहुंचा था। वहां उसने धारदार हथियार से हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। मामला भी दर्ज किया गया है। लोगों का कहना है कि हमलावर हमले के बाद बाइक से फरार हो गया। राव पर हमले की सूचना मिलने के बाद Telugu Desam Party नेता और कार्यकर्ता सभी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हमलावर को जल्द पकड़ने की भी मांग की है।

 

पूर्व सांसद की दिनदहाड़े हत्या की कोशिश के खिलाफ टीडीपी नेता तुनी शहर में एकजुट हो गए हैं। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। टीडीपी हमेशा आंध्र प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।