रणबीर कपूर को बेटी को संभालता देख मुस्कुरा कर निहारती नजर आईं आलिया भट्ट, जल्द ही नए बंगले में होगा वेलकम, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल

जब आलिया भट्ट बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर आईं तो पपराजी ने उन्हें घेर लिया। रणबीर बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आए। नीतू सिंह के साथ जल्द ही किसी बड़े घर में शिफ्ट होने की खबर है। कपूर परिवार में ख़ुशी का माहौल। 
 | 
Aliya
आलिया भट्ट को बेटी के साथ अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी नन्ही परी रणबीर की गोद में थी। बेबी के साथ नए मॉम एंड डैड की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फोटोज में आलिया के चेहरे पर मां की खूबसूरती के चर्चे  आलिया और रणबीर बच्ची को लेकर वास्तु अपार्टमेंट पहुंचे हैं। खबरें हैं कि वे जल्द ही अपने नए कृष्णराज बंगले में पहुंचेंगी। जहां पर बिटिया के लिए अलग से खूबसूरत जगह बनाई गई Read Also:- हैबिजनौर: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बीसी सखियों का प्रदर्शन, बोलीं–सरकार माफ करे 75 हजार रुपए। 

 

6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया। उसे बच्चे समेत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के बाहर उनकी कार पपराजी से घिरी हुई थी लेकिन बच्ची नजर नहीं आ रही थी। बच्ची रणबीर की गोद में थी। आलिया भट्ट की रणबीर कपूर के साथ कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। वह बेटी को गोद में लिए रणबीर को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। अब रणबीर-आलिया अपने पुराने घर पहुंच गए हैं। खबरें हैं कि जल्द ही वह कृष्णराज बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।

 

नन्ही परी को देखने के लिए अस्पताल के बाहर उमड़े प्रशंसक
रणबीर और आलिया की कार से हॉस्पिटल से निकलते हुए की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान रणबीर अपनी बेटी को ब्लैक रेंज रोवर कार में गोदी में लिए हुए नजर आए। वहीं आलिया और उनकी नन्ही परी की पहली झलक पाने के लिए फैन्स अस्पताल के बाहर जमा हो गए 

 

मां बनने के बाद सामने आई आलिया की पहली झलक
आलिया की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह कार के शीशे से बाहर देखती नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया बिना मेकअप वाले लुक में नजर आईं। वहीं मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर भी साफ नजर आ रही थी। हालांकि, लिटिल प्रिंसेस का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है।

 बिटिया को संभालते रणबीर कपूर को देख मुस्कुराती दिखीं आलिया, नए बंगले में जल्द होगा स्वागत

आलीशान बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन साल से घर के रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसे 8 मंजिला इमारत बनाया गया है। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल्डिंग में सभी के लिए एक फ्लोर है। नीतू कपूर एक फ्लोर पर रहेंगी। एक फ्लोर रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए है। जब वह मुंबई में होंगी तो इसी फ्लोर पर रहेंगी। एक फ्लोर रणबीर, आलिया और उनके बच्चे के लिए है। इस फ्लोर में रणबीर की बेटी के लिए खास जगह बनाई गई है। बाकी मंजिलों में स्वीमिंग पूल, गेस्ट के लिए जगह, स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए ऑफिस आदि का निर्माण किया गया है।

 

हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर आ गई है
आलिया ने मुंबई के गोरेगांव इलाके के एचएन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में साझा की। आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर आ गई है। हमारा बच्चा इस दुनिया में आया है और वह एक अद्भुत लड़की है। इस खुशी को बयां करना मुश्किल है। हम एक धन्य माता-पिता बन गए हैं। आलिया और रणबीर से प्यार, प्यार, प्यार।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।