Subharti University: अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में दिखा आधुनिक और समकालीन कला का अतुलनीय संगम

Subharti University: स्वामी विवेकानन्द सुभारती यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग की राजा रवि वर्मा कला दीर्घा में अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन में किया गया।

 | 
subharti

whatsapp gif

Subharti University: स्वामी विवेकानन्द सुभारती यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग की राजा रवि वर्मा कला दीर्घा में अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समकालीन कलाकार विजेन्द्र शर्मा, सुभारती यूनिवर्सिटी के कुलपति ब्रिगेडियर डाॅ.वीपी सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शल्या राज ने संयुक्त रूप से किया। Read Also : मेरठ : Subharti University के मैदान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन, कुलपति ने कहा स्वस्थ शरीर ही जीवन का आधार

 

subharti

 दुनियाभर की कलाकृति 

फाईन आर्ट कॉलिज के प्राचार्य डा. पिन्टू मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया। इस कला प्रदर्शनी में चित्रों के साथ- साथ मूर्तियां, फोटोग्राफीए छापा चित्रों एवं डिजिटल चित्रों को प्रदर्शित किया गया। विभागाध्यक्षा डाॅ. पूजा गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में भारत के साथ ही कैलिफोर्निया, ब्रिटेन, श्रीलंका दुबई, रशिया, अमेरिका, न्यूयार्क आदि देशों की कलाकृतियों को संग्रहित किया गया। इस अवसर पर कैटलॉग का भी विमोचन किया गया। प्रदर्शनी में विशेष रूप से संस्थापिका संघमाता डाॅ. मुक्ति भटनागर द्वारा बनाए गये चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया। Read Also : IIMT UNIVERSITY : हॉकी मैच में भिड़ीं स्टूडेंस फैकल्टी की टीमें, 4-4 की बराबरी पर छूटा मुकाबला

 

ortho

 नए लोक के दर्शन होते हैं

कुलपति डाॅ. वीपी. सिंह ने कहा कि ललित कला एक ऐसा कलात्मक संसार है जहां आकर मन - मस्तिष्क दोनों को नए लोक के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि ललित कला का क्षेत्र रचनात्मकता से परिपूर्ण है और वर्तमान समय में इस क्षेत्र में रोजगार ही अपार सम्भावनाएं हैं।

 डाॅ. मुक्ति भटनागर का स्वप्न थी यह प्रदर्शनी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शल्या राज ने कहा कि उनकी माता डाॅ. मुक्ति भटनागर का स्वप्न था कि  राजा रवि वर्मा कला दीर्घा में उभरते एवं ख्याति प्राप्त कलाकारों की कृतियों को एक साथ प्रदर्शित किया जाए। डाॅ. शल्या राज ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न सुन्दर चित्रों व कलाकृतियों की प्रशंसा की।

devanant hospital

 आधुनिक और समकालीन कला का अतुलनीय संगम

अतिथि कलाकार विजेन्द्र शर्मा ने कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए कहा यहां आधुनिक काल के सभी प्रयोगों के साथ साथ समकालीन कला का संगम है जो अतुलनीय है। उन्होंने कला के विद्यार्थियों को कला की तकनीकी बारीकियों के बारे में भी जानकारी दी। नन्दलाल बोस सुभारती कॉलिज ऑफ फाइन आर्ट एवं फैशन डिजाइन के प्राचार्य डाॅ. पिन्टू मिश्रा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए विभाग के सफल प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय में भी विभाग के शिक्षक इस प्रदर्शनी को लगाने के लिए प्रयत्न करते रहे।  यह एक स्वप्न सा बन गया था जो अब साकार हुआ है। 

 

dr vinit new

 

इस अवसर पर प्रतिकुलपति डाॅ. विजय वधावन, डाॅ. अभय शंकर गौड़ा, डाॅ. नीरज कर्ण सिंह, डाॅ. आरके. घई, डाॅ. भावना ग्रोवर, ई.आकाश भटनागर, मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. अंशु श्रीवास्तव, डा. सोनल भारद्वाज, धर्मेन्द्र सिंह, पवनेन्द्र तिवारी, डा. राना सब्यसाची, ओमप्रकाश मिश्रा, आशीष मिश्रा, सन्नी शर्मा एवं कृष्ण कुंडारा का सहयोग रहा।

पंजाब

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।