मेरठ में 7 दिसंबर को होगी SP-RLD की पहली रैली, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एक साथ जनता के बीच जाएंगे अखिलेश-जयंत

7 दिसंबर को मेरठ में SP-RLD की संयुक्त सभा होने जा रही है। दोनों दलों के नेता मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित (RLD-SP Joint Rally) करेंगे।

 | 
akhilesh jayant
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के बीच गठबंधन क बाद सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है, हालांकि अभी सीटों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही इस महागठबंधन की संयुक्त रैली (RLD-SP Joint Rally) की तारीख और जगह पक्की हो गई है। 

 

dr vinit new

7 दिसंबर को होगी रैली

बताया जा रहा है कि 2022 (UP Election 2022) के लिए हुए इस महागठबंधन की पहली रैली उत्तर प्रदेश के मेरठ में 7 दिसंबर को होगी। इस महारैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) एक साथ मंच साझा करेंगे। Read Also : आरक्षण में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही मोदी सरकार! 4 हफ्ते में होगा अहम फैसला

 

रैली से गठबंधन को मिलेगी मजबूती

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस महारैली से इस गठबंधन को और मजबूती मिलेगी। दरअसल वेस्ट यूपी में इस बार रालोद के पक्ष में किसान और जाट खड़े नजर आ रहे हैं वहीं सपा का भी यहां एक बड़ा वोट बैंक है, ऐसे में यह संयुक्त रैली बड़ा प्रभाव छोड़ सकती है। 

 

दो दिन पहले तय हुआ सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला (SP-RLD Alliance)

बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन (SP-RLD Alliance) की घोषणा कई बार अखिलेश यादव और जयंत चौधरी कर चुके हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों ही दलों में सहमति नहीं बन पा रही थी। रालोद जहां 50 सीटें मांग रही थीं, वहीं सपा महज 25 से 30 सीटें रालोद को देने के पक्ष में थी। इसके बाद दोनों दलों के मुखियाओं ने दो दिन पहले बैठक की। इसके बाद खबर आई कि सपा और रालोद में गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है। Read Also : Sex Racket: बांग्लादेश से लाते हैं लड़कियां, कोडवर्ड 'गाड़ी', ड्रग्स देकर दिनभर में 10 लोगों संग सेक्स को करते थे मजबूर

 

रालोद को 36 सीटें देगी सपा

जानकारी के मुताबिक यूपी के चुनाव में (UP Assembly Election 2022) रालोद को 36 विधानसभा सीटें देने पर सपा सहमत हुई है। इसमें से 30 सीटों पर जयंत चौधरी रालोद के चुनाव चिह्न पर अपना प्रत्यशी उतारेंगे, वहीं 6 सीटों पर  सपा के चुनाव चिह्न पर रालोद के प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे। Read Also: महंगा हुआ Parle बिस्किट, पैकेट का वजन भी हुआ कम, जानें कितनी बढ़ी कीमत

 

रालोद से गठबंधन से पहले अखिलेश ने केशव देव मौर्य के महान दल, डा. संजय सिंह चौहान की जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन किया है। Read Also : भारत का नया रिकार्ड : पुरुषों से ज्यादा हुई महिलाओं की संख्या, सर्वे के अनुसार देश की जनसंख्या लगभग स्थिर

 

आम आदमी पार्टी से भी गठबंधन की चर्चा

इसके अलावा बुधवार को अखिलेश यादव ने आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह से भी मुलाकात हुई थी। संजय सिंह से अखिलेश के साथ खींची तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'एक मुलाकात बदलाव के लिए'। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं, कि आम आदमी पार्टी (आप) भी सपा से गठबंधन कर यूपी के चुनाव मैदान में उतरेगी। दरअसल अखिलेश यादव अच्छी तरह जानते हैं कि सियासी समीकरण साधे बिना यूपी की सत्ता हासिल करना संभव नहीं हैय यही वजह है कि वह अब छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं।

 

'रंग-बिरंगी गुलदस्ते से करेंगे बीजेपी को परास्त'

गौरतलब है, कि आज गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की रैली में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा था, कि उनका कई दलों से गठबंधन फाइनल हो चुका है। अब कई पार्टियों के झंडे मिलकर 'रंग-बिरंगी गुलदस्ता' तैयार कर रहे हैं। इस गुलदस्ते से 2022 में बीजेपी को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। बता दें, कि अखिलेश इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश में जहां किसानों, जाटों को साथ लाने की जुगत में हैं, वहीं पूर्वांचल में राजभर, चौहान और दलितों को अपने पाले में करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।