UP Assembly Election 2022 : सपा ने रालोद को दीं 40 सीटें, मेरठ समेत इन जिलों पर रालोद उतारेगी प्रत्याशी

UP Assembly Election 2022 :  40 सीट रालोद को देने पर सहमति बन गई है। जिस पर रालोद अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं बताया हय भी जा रहा है कि इन 40 सीटों में 4 सीटों पर प्रत्याशी तो रालोद का ही रहेगा, परंतु चुनाव चिन्ह साइकिल रहेगा।
 | 
SP-rld Allence
UP Assembly Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन ( SP RLD Alliance) में सीटों को बंटवारा हो गया है। दोनों पार्टियों ने सीटों का भी ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि नल चुनाव चिन्ह वाली रालोद पार्टी (RLD) को 40 सीटें दी गई हैं जिस पर रालोद के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। वहीं, सपा का अब दूसरी पार्टियों से गठबंधन को लेकर अभी रुख साफ होना बाकी है। जानकारी हो कि अखिलेश के चाचा प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गठबंधन के लिए सपा अध्यक्ष को केवल एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह में सपा को फैसला लेना होगा।

 

4 सीटों प्रत्याशी रालोद का, चुनाव चिन्ह साइकिल रहेगा

जानकारी के अनुसार सपा (Samajwadi Party) और रालोद अध्यक्षों के बीच 2 घंटे सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन चला है। सूत्रों की माने तो 40 सीट रालोद को देने पर सहमति बन गई है। जिस पर रालोद अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं बताया हय भी जा रहा है कि इन 40 सीटों में 4 सीटों पर प्रत्याशी तो रालोद का ही रहेगा, परंतु चुनाव चिन्ह साइकिल रहेगा। अब इस गणित को लेकर दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों में सहमति है। यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा के 4 MLC भाजपा में शामिल

 UP ELECTION

इन जिलों में मिलीं रालोद को सीटें

 जानकारी के अनुसार रालोद को सपा ने वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, पामली, कैराना, अमरोहा, हाथरस, मथुरा, एटा, कासगंज, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और सहारनपुर जिले की कुछ सीट दी हैं। यह भी पढ़ें - PM मोदी को सीधी चेतावनी : CAA, NRC और NPR वापस नहीं हुए तो बनेगा एक और शाहीन बाग

 

45 सीटें मांगी थी रालोद ने

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज है। वेस्ट यूपी में रालोद का गढ़ माना जाता है। जिसके चलते जयंत पश्चिमी यूपी में ही ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 45 सीटों की मांग रखी थी। परंतु इस पर अखिलेश यादव तैयार नहीं हुए। बातचीत के बाद रालोद को 40 सीटें दी गई हैं।  Read Also: Airtel के ग्राहकों को झटका, 500 रुपये तक महंगे हुए Prepaid Recharge, 84 दिन वाले रिचार्ज में भी भारी बढ़ोतरी

 

अखिलेश- जयंत बोले- बदलाव की ओर बढ़ते कदम

समाजवादी पार्टी (सपा) (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी  (Jayant Chaudhary) की बहुप्रतीक्षित बैठक खत्म हो गई है। हालांकि दोनों नेताओं में से किसी ने भी गठबंधन (SP RLD Alliance) को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन बैठक के बाद दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

 

UP Me Chunav 2021 : SP RLD Alliance

अखिलेश ने जयंत के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बदलाव की ओर, जबकि जयंत चौधरी ने अपनी और अखिलेश की तस्वीर को बढ़ते कदम कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में दोनों दलों में गठबंधन का फार्मूला तय हो गया है, लेकिन आधिकारिक रूप से दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।