राकेश टिकैत के भाइचारे वाले नारे को BSP प्रमुख मायावती ने बनाया चुनावी हथियार, लिखा- अल्लाह हू अकबर और हर-हर महादेव...

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत (Muzaffarnagar Mahapanchayat) में भाईचारे वाले नारे (आल्लाहु अकबर और हर-हर महादेव) का समर्थन करते हुए भाजपा और सपा पर वार किया है।

 | 
mayawati
UP Election 2022 latest : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए राकेश टिकैत में यूपी में डेरा डाल दिया है। मुजफ्फरनगर की किसान पंचायत में राकेश टिकैत के भाइचारे पर दिया गया बयान (हम अल्लाह हू अकबर के साथ हर हर महादेव भी कहते हैं) को राजनीतिक दल अपना चुनावी हथियार बना रहे हैं। अब राकेश टिकैत द्वारा दिए गए इस बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने टिप्पणी करते हुए सपा व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए टिकैत की प्रशंसा की और कहा कि साफ है कि केंद्र सरकार को घेरने की योजना बना रहे किसान नेता अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। Read Also : Muzaffarnagar Mahapanchayat: मोदी योगी के पोस्टर फाड़े, टिकैत ने मंच से लगवाए अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे

 

क्या कहा मायावती ने
UP Election 2022 latest : पहले ट्वीट में मायावती ने कहा कि मुजफ्फरनगर में किसानों की जबरदस्त महापंचायत में हिंदू मुस्लिम सौहार्द के लिए प्रयास सराहनीय हैं। मायावती ने कहा कि इससे निश्चित रूप से 2013 में सपा सरकार के दौरान हुए दंगों के गहरे जख्मों पर मरहम लगा होगा। इसके आगे मायावती ने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेताओं को इस तरह के भाईचारे वाले ये बयान असहज भी करेंगे।  दूसरे ट्वीट में भी मायावती ने लिखा कि किसान देश की शान हैं तथा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा के लिए मंच से साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए नारों से भाजपा की नफरत से बोयी हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई दिखने लगी है। मुजफ्फरनगर ने कांग्रेस व सपा के दंगा-युक्त शासन की भी याद लोगों के मन में ताजा कर दी है। Read Also : अबॉर्शन कानून के विरोध में अमेरिका में Sex strike, एक्ट्रेस ने कहा- 'सभी महिलाएं पुरुषों के साथ सेक्स कर दें बंद'

 


क्या कहा था राकेश टिकैत ने
UP Election 2022 latest : मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को आयोजित महापंचायत के मंच से भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राकेश टिकैत ने कहा था यूपी की जनता दंगा करवाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि यह लोग तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे हम लोगों को जोड़ेंगे। इस दौरान टिकैत ने अल्लाह हू अकबर और हर हर महादेव जैसे नारे एक साथ लगा कर एकजुटता की अपील की।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।