मेरठ : शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन का सुहाग उजड़ा, हादसे में हुई दूल्हे की मौत

मेरठ के मैना पुट्टी में बारात से लौटने के बाद दूल्हा समान लेने गया था। बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद दूल्हे की मौत हो गयी। शादी के कुछ ही घंटों में दूल्हे की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। 
 | 
meerut news

मेरठ के मेनापट्टी निवासी कृष्णपाल के 22 वर्षीय पुत्र सनी की रविवार को शादी हुई थी। गालन्द निवासी पूनम से शादी कर सोमवार सुबह 3 बजे दुलहन को विदा करा कर ले आए थे। उसी दिन शाम को सनी की बाइक हादसे में मौत हो गयी।

बारात के लौटने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। परिवार दिनभर जश्न माना रहा था। शाम को संगीत के कार्यक्रम के लिए सनी समान लेने दोस्त के साथ बाहर गया। वह वापस आते समय बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही सनी की मौत हो गयी। 

सड़क पर चल रहा था निर्माण कार्य

देर शाम घर लौटते समय जैसे ही सनी और संदीप सरूरपुर थाने के सामने पहुंचे तो वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिसमें दोनों गिरकर घायल गए। इसके बाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर सनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां रास्ते में ही सनी की मौत हो गई।

बाइक की गति तेज होने से हादसा

शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। ससुराल पहुंची दुल्हन दूल्हे का इंतजार की करती रह गई। कुछ घंटों पहले घर में शादी की खुशियों से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो अचानक खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के ही रहने वाले अभिषेक ने बताया कि सनी दो बहनों में इकलौता पुत्र था। इंस्पेक्टर सरूरपुर ने बताया कि बाइक अधिक तेज होने की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें युवक को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सड़कों पर बाइक चलाते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है, जैसे हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना। सड़क सुरक्षा और सुरक्षित सवारी प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। सनी जैसे कई हादसे परिवार की खुशियों को छिन लेते है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।