Rohini Court Shootout : दोनों गैंग के टकराव में 25 से ज्यादा लोग मारे जा चुके, दोनों का जेल से चलता था गिरोह

दक्षिणी पश्चिमी, द्वारका, बाहरी ,रोहिणी ,उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जितने बड़े गैंगवार हुए उनमें जितेंद्र गोगी का नाम रहा।
 | 
tillu and gogi
दिल्‍ली (Delhi) की रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में स्पेशल सेशन जज गगनदीप के समाने हुई गैंगस्टर व 7 लाख के इनामी जितेंद्र गोगी की हत्या पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है। इस घटना में अभी तक साफ नहीं हुआ है कि कुल कितने लोग घायल हुए है। जिस गैंगस्टर ने जितेंद्र की हत्या कराई वह भी इस समय जेल में है। दोनों गिरोह का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं हैं। जानकारी के अनुसार कॉलेज में वर्चस्व को लेकर दोस्त से दुश्मन बने जितेंद्र गोगी और सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के गैंग में कई बार टकराव हो चुका है।

 

जानकारी के अनुसार दोनों गैंग के टकराव में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस ने दो साल पहले जितेंद्र गोगी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उसके पास से विदेशी ऑटोमेटिक पिस्टल व करीब 100 से अधिक कारतूस मिले थे। वहीं, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया भी इस वक्त जेल में बंद हैं।  Rohini Court Shootout : कोर्ट रूम में भारी गोलीबारी, पेशी पर आए गैंगस्टर की हत्या, ASI ने किया 2 हमलावरों को ढेर

 

स्वामी श्रद्धानंद काॅलेज से बने दुश्मन

दोनों दिल्ली विवि (Delhi University) के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (Swami Shraddhanand College Delhi) में साथ पढ़े। कॉलेज में अपना दबदबा बनाना चाहते थे। जिसके चलते आए दिन यह दूसरे छात्रों के साथ मारपीट करते। धीरे-धीरे यह बड़े अपराध करने लगे। वर्चस्व बढ़ाने के लिए दोनों अलग-अलग घटनाएं करते। जिसमें बाद दोनो ने अपने-अपने गैंग बना लिए। तभी से दोनों जानी दुश्मन बन गए। दुश्मन इस तरह की एक-दूसरे को ख्त्म करना चाहते थे। दोनों घिरोह हत्या, लूट, डकैती सहित अवैध कब्जे करने लगे। read also : AAP नेता को मारी 26 गोली, सिंगर को भी भून डाला; कौन है जितेंद्र गोगी जिसे कोर्ट रूम में उसी के दोस्त ने मरवा दिया।
rohini court shootout
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुई गोली बारी में मारा गया गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और पुलिस द्वारा मारे गए जितेंद्र के हत्यारे शुटर।

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली सहित 6 ऐरिया गोगी गैंग के कब्जे में थे

 बताया जाता है कि 29 साल के जितेंद्र गोगी गैंग (jitendra gogi gang) का दक्षिणी पश्चिमी, द्वारका, बाहरी ,रोहिणी ,उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जितने बड़े गैंगवार हुए उनमें हाथ है। इतना ही क्षेत्र में घटना करने को लेकर दोनों ग्रुप में गैंगवार भी हुई। जिसमें तीन लोगों की हत्या व 5 लोग घायल हो गए थे। जितेंद्र गोगी ने पानीपत (हरियाणा) की रहने वाली गायिका हर्षिता दहिया की हत्या (Singer Harshita Dahiya murdered) करा दी। जिसमें बाद हरियाणा सरकार ने जितेंद्र पर 3 लाख रुपये का इनाम रख दिया था। वहीं, दिल्ली सरकार ने 4 लाख का इनाम घोषित किया था बताया जाता है कि मार्च 2020 को पुलिस ने गोगी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था, साथ ही उसके अन्य तीन साथी भी गिरफ्तार किए गए थे। इन बदमाशों के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल सहित 100 से अधिक कारतूस निकले थे। 

 

टिल्लू भी है जेल में

जानकारी के अनुसार जितेंद्र गोगी का जानी दुश्मन सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया भी वर्तमान समय में जेल में है पुलिस ने उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो दोनों जेल में से ही पूरे गैंग को चला रहे थे। दोनों के जेल में जाने के बाद भी दोनों गैंग के बीच कई बार टकराव हो चुका है। आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम जितेंद्र गोगी को रोहणी जेल में पेशी के लिए लाई थी। स्पेशल सेशन जज गगदीप कोर्ट में मौजूद थे। तभी वकील की वेसभूषा में पहले से मौजूद दो बदमाशों ने जितेंद्र गोगी के पहुंते ही गोलियां बरसा  (Firing in Rohini Court) दी। जिसमें जितेंद्र की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैँ। क्योंकि घटना के समय कोर्ट में भीड़ थी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।